फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains full, fighting for seats in buses too

Bareilly News: ट्रेनें फुल, बसों में भी सीटों के लिए मारामारी

Sun, 12 Nov 2023 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Trains full, fighting for seats in buses too
बरेली। दिवाली से एक दिन पहले ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से दिनभर सीटों को लेकर मारामारी रही। शुक्रवार रात से ही पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हल्द्वानी, रुद्रपुर की ओर से बड़ी संख्या में लोग घर वापसी कर रहे हैं। जंक्शन से पुराना और सेटेलाइट बस अड्डा की ओर यात्रियों को लेकर ऑटो, ई-रिक्शा दौड़ते रहे। रात्रिकालीन बस सेवा वाले रूटों को छोड़कर अन्य पर यात्रियों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा। लोकल रूटों पर अनधिकृत वाहन भी दौड़ते रहे।
विज्ञापन

रेलवे बरेली होते हुए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से बिहार के अलावा कानपुर, मथुरा, आगरा, मुंबई के लिए अप-डाउन 52 से ज्यादा त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। फिर भी ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। 11 से 15 नवंबर तक कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। वहीं, रोडवेज ने भी बरेली-दिल्ली, बरेली-आगरा, बरेली-हल्द्वानी, बरेली-टनकपुर और बरेली-कानपुर रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए हैं, लेकिन बसों मेें भी अव्यवस्थाएं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

बसों की कमी के बीच रोडवेज ने लोकल रूटों की बीएस-4 मॉडल बसों को भी बरेली-कौशांबी रूट पर लगा दिया है। लोकल रूटों पर बसों के फेरों को नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में इन रूटों पर ज्यादा समस्या हो रही है। जिले में 25 से ज्यादा लोकल रूटों पर रोडवेज बसों के 110 फेरे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रास्ते की सवारियां नहीं बैठा रहे चालक-परिचालक
लंबी दूरी की बसों में रास्ते की सवारियां बैठाने से चालक-परिचालक इन्कार कर रहे हैं। इसलिए भी लोकल रूटों पर समस्या बढ़ रही है। इन दिनों बरेली-फर्रुखाबाद, बरेली-बीसलपुर, बरेली-लखमीपुर, बरेली-गोला, बरेली-आंवला रूटों पर यात्रियों को समस्या हो रही है।



नोडल अधिकारियों से इन नंबरों पर करें शिकायत
बरेली रीजन के बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत एआरएम को लगातार निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। समस्या पर यात्री एआरएम रुहेलखंड डिपो के अरुण कुमार वाजपेयी से मोबाइल नंबर 8726005175, एआरएम बरेली डिपो संजीव कुमार श्रीवास्तव से 8726005175, एआरएम बदायूं धरणेंद्र कुमार चौबे से 8726005177 और एआरएम पीलीभीत डिपो पवन श्रीवास्वत से 8726005176 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर 18001802877 पर भी शिकायत की जा सकती है। सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा पर पूछताछ के लिए मोबाइल नंबर 9758879300 पर जानकारी ली जा सकती है।


यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यालय स्तर से निगरानी की जा रही है। नियमित रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। सभी रूटों पर बसों की संख्या पर्याप्त है। अगर कहीं से शिकायत आती है, तो उसे दूर किया जाएगा। -दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed