{"_id":"5e445ccf8ebc3ee5fb3e6cf9","slug":"trains-from-lakhimpur-to-mailani-will-run-for-14-bareilly-news-bly395661889","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर से मैलानी तक 14 से दौड़ेगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर से मैलानी तक 14 से दौड़ेगी ट्रेनें
विज्ञापन
सांसद ने दिखाई हरी झंडी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर से मैलानी तक चलेगी एक्सप्रेस, 16 से बंद होंगी दुधवा के लिए ट्रेनें
विज्ञापन
बरेली। सीआरएस की रिपोर्ट आने के बाद लखीमपुर से मैलानी तक ट्रेनें 14 फरवरी से चलना शुरू हो जाएंगी। पैसेेंजर ट्रेनों के अलावा गोरखपुर से मैलानी तक पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। दूसरी ओर आमान परिवर्तन के लिए मैलानी नानपारा सेक्शन 16 फरवरी से बंद हो जाएगा। जिस कारण मैलानी से दुधवा और पलिया कलां के लिए ट्रेनें भी बंद हो जाएंगी।
लखीमपुर से मैलानी तक रेल लाइन ब्राडगेज होने के बाद 14 फरवरी से ट्रेनें चलना शुरू होंगी। इस रूट पर 14 फरवरी तीन बजे से मैलानी सीतापुर विशेष पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन बाकेगंज, गोला गोकर्णनाथ, बहेलिया हाल्ट, लखीमपुर, खीरी टाउन होते हुए सीतापुर पहुंचेगी। ट्रेन सभी हाल्ट पर रुकेगी। लखनऊ से मैलानी के लिए भी दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी। 14 फरवरी को गोरखपुर से मैलानी के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रात 12:12 बजे गोरखपुर से चलकर दोपहर एक बजे मैलानी पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से गोंडा, बाराबंकी, गोमती नगर, बादशाह नगर, लखनऊ जंक्शन, सिंधौली, सीतापुर, लखीमपुर होते हुए मैलानी पहुंचेगी। 15 फरवरी से आमान परिवर्तन के लिए मैलानी नानपारा सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।