फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trains and passengers increased, facilities and security arrangements are still inadequate

Bareilly News: ट्रेनें और यात्री बढ़े, सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम अब भी नाकाफी

Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Trains and passengers increased, facilities and security arrangements are still inadequate
बरेली। जंक्शन पर यात्रियों और ट्रेनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरी ओर सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम अब भी नाकाफी हैं। प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर सुविधाओं का हाल सबसे बुरा है। यहां रात में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तक नहीं है। प्लेटफार्म नंबर पांच और छह से रोजाना औसतन 22 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें कई लंबी दूरी की भी हैं।
विज्ञापन

जंक्शन पर छह प्लेटफार्म हैं। अधिकारियों का निरीक्षण ज्यादातर प्लेटफार्म नंबर एक और दो तक ही सीमित रहता है। अधिकारियों के कार्यालय, प्रशासनिक भवन, जीआरपी और आरपीएफ थाने प्लेटफार्म नंबर एक पर ही स्थित हैं। ऐसे में अन्य प्लेटफार्म पर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पाता। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

जंक्शन पर रोजाना औसतन 190 ट्रेनों और 30-35 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। इतने यात्रियों के बैठने और सुविधाजनक तरीके से ट्रेनों का इंतजार करने तक की व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म नंबर एक पर ही सैकड़ों की संख्या में यात्री फर्श पर बैठकर या लेटकर घंटों ट्रेनों का इंतजार करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में बैठने पर देना होता है शुल्क
प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रथम श्रेणी का प्रतीक्षालय अनुबंध पर निजी फर्म को दे दिया गया है। यात्रियों को यहां बैठने के लिए प्रति घंटा 30 रुपये शुल्क देना होता है। दूसरे प्रतीक्षालय में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

-------
स्वच्छता का दावा, कई स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर
रेलवे स्वच्छता का दावा करता है। स्वच्छ रेल और स्वच्छ स्टेशन अभियान भी चलाया जात रहा है। इसके बाद भी जंक्शन पर कई स्थानों पर गंदगी है। प्लेटफार्म नंबर पांच और छह के आसपास गंदगी के ढेर रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर तो सफाई व्यवस्था कुछ ठीक-ठाक है, लेकिन अन्य पर स्थिति खराब है।


----------
सुरक्षा बलों की कमी, महीनों से खराब पड़ा लगेज स्कैनर
सुरक्षा के लिहाज से जंक्शन के प्लेटफार्म नगर एक के मुख्य द्वार पर लगेज स्कैनर लगाया गया है। यह काफी समय से खराब पड़ा है। मुख्य द्वार पर आने-जाने वाले लोगों के लगेज की चेकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। दूसरी ओर जीआरपी और आरपीएफ के पास स्टाफ की कमी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed