{"_id":"5d37712d8ebc3e6cb12e9ed6","slug":"train-news-bareilly-news-bly369702587","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियालदह एक्सप्रेस में सवा घंटे गर्मी में बिलबिलाते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियालदह एक्सप्रेस में सवा घंटे गर्मी में बिलबिलाते रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सियालदह एक्सप्रेस में इलेक्ट्रिीशियन की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों ने भुगता। रामपुर से बरेली तक सवा घंटे तक यात्री गर्मी में बिलबिलाते रहे। बरेली जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर यहां के लाइटिंग स्टाफ ने स्विच बोर्ड से पंखों को चालू किया, इसके बाद यात्रियों ने गर्मी से निजात पाई। इस दौरान ट्रेन करीब 20 मिनट तक जंक्शन पर खड़ी रही।
भीषण गर्मी में ट्रेनों में लगे इलेक्ट्रिकल गुड्स (पंखे, एसी और एलईडी) भी दम तोड़ने लगे हैं। कभी एसी फेल तो कभी पंखे। मंगलवार को सियालदह एक्सप्रेस में भी ऐसा ही हुआ। जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस के एस-5 कोच के पंखे मुरादाबाद के बाद चलना बंद हो गए। रेलवे कंट्रोल से दोपहर 11.35 बजे रामपुर जंक्शन पर मेसेज पहुंचने पर इलेक्ट्रिीशियन ने कोच में फाल्ट ढूंढने में काफी समय लगा दिया, पांच मिनट बाद ट्रेन चल दी। इसके बाद ट्रेन मिलक और सीबी गंज दो मिनट के लिए रुकी। सियालदह एक्सप्रेस दोपहर 12.45 बजे जंक्शन पहुंची। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को पंखे न चलने की सूचना दी। ट्रेन लाइटिंग स्टाफ ने स्विच बोर्ड खोला तो पाया कि पंखों का कनेक्शन हटा हुआ था। तार जुड़ते ही पंखे चलने लगे, इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार ट्रेनों के एसी की कूलिंग फेल हो चुकी है।