{"_id":"5bd59171bdec2269c04370df","slug":"train-driver-left-for-railways-yard-leaving-some-doaches-on-bareilly-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर की दाढ़ी में तिनकाः आधी ट्रेन लेकर ही भाग निकला ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर की दाढ़ी में तिनकाः आधी ट्रेन लेकर ही भाग निकला ड्राइवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 28 Oct 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
bareilly junction
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं झूठ के पांव नहीं होते। लेकिन अगर पहिये होते हैं और मन में चोर हो तो वही होता है जो बरेली जंक्शन पर हुआ। वहां एक ट्रेन ड्राइवर एक आधी पैसेंजर ट्रेन लेकर ही रेलवे यार्ड की ओर निकल पड़ा। मोटर एवं पार्सल यान उसने प्लेटफार्म पर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
पूरा मामला क्या है इसकी तो प्रतीक्षा की जा रही है लेकिन जो शुरुआती जानकारी मिली है उसके मुताबिक बरेली जंक्शन पर ट्रेन नंबर 54078 करीब एक बजे दिल्ली से आकर रुकी थी। इसी दौरान वाणिज्य कर की टीम वहां पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
तभी अचानक से ट्रेन ड्राइवर ट्रेन को लेकर यार्ड की ओर भाग निकला। वाणिज्य कर अधिकारियों के दबाव में ट्रेन को दोबारा प्लेटफार्म पर लाया गया। बताया जाता है कि ट्रेन में होजरी का काफी माल निकला है जो बगैर टैक्स दिए लाया गया था। फिलहाल छानबीन के साथ सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रेन ड्राइवर को इस बात का पता था कि जो माल गाड़ी में भरा हुआ है उसका टैक्स नहीं चुकाया गया है। जैसे ही प्लेटफार्म पर अधिकारी पहुंचे तो वह इसीलिए भाग खड़ा हुआ और गाड़ी के कुछ डिब्बे प्लेटफार्म पर ही रह गए।