{"_id":"623a23d3966d753a741b9fc7","slug":"train-bareilly-news-bly4790089194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेले के लिए रोडवेज की 22 बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेले के लिए रोडवेज की 22 बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्णागिरि मेले के लिए रोडवेज की 22 बसों का संचालन शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। फिलहाल रुहेलखंड डिपो की 16 और बरेली डिपो की छह बसें चलाई जा रहीं हैं।
तीन माह तक चलने वाले पूर्णागिरि धाम मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने भी कासगंज-टनकपुर के बीच एक जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चालू कर दी है। मंगलवार को रोडवेज के अधिकारियों ने पूर्णागिरि मेला जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 22 बसें चला दी हैं। सुबह जाने वाली कुछ बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। रुहेलखंड डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि पहले बरेली से टनकपुर के बीच 10 बसें चलाई जा रही थीं। मेले को देखते हुए अब छह अतिरिक्त बसें लगाई र्गइं हैं। बरेली डिपो के एआरएम आरबी यादव ने बताया कि उनके डिपो की बरेली से टनकपुर के बीच एक बस ही चलती है। अब श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
पुराने रोडवेज बस अड्डे पर रही यात्रियों की भीड़
होली मनाने के बाद अपने काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ मंगलवार को भी पुराने रोडवेज बस अड्डे पर लगी रही। रुहेलखंड और बरेली डिपो की कई बसें पूर्णागिरि मेले के लिए टनकपुर रूट पर लगा दिए जाने से मेरठ, हरिद्वार और बदायूं रूट पर बसों का टोटा हो गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद