{"_id":"5ded54eb8ebc3e1bf52d0661","slug":"train-bareilly-news-bly3872111150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो-दो मेगा ब्लॉक से यात्रियों की मुसीबत.. ट्रेनें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो-दो मेगा ब्लॉक से यात्रियों की मुसीबत.. ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार का दिन रेल यात्रियों के लिए मुसीबत भरा रहा। लखनऊ-बाराबंकी रूट पर दिलकुशां-मल्हौर सेक्शन पर 12 घंटे और सहारनपुर अंबाला रूट पर सरसावा सेक्शन पर आठ घंटे का ब्लॉक होने से जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया। यात्रियों को इसका पता तब जला जब वो जंक्शन पहुंचे। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का समय गुजारना मुश्किल हो गया।
मेगा ब्लॉक रविवार सुबह दिलकुंशा मल्हौर सेक्शन पर सुबह 7:20 से शाम 7:30 तक रहा। जिस कारण टाटा नगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस नहीं चलाई गई। ये ट्रेन वापसी में 12 दिसंबर को भी रद्द रहेगी। रविवार को लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर मुरादाबाद स्टेशन से चलाई गई, जबकि ये ट्रेन सहारनपुर से चलती है। दूसरी ओर सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर सब-वे बनाने के लिएए आठ घंटे का ब्लॉक लिया गया। जिस कारण गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस (12588) को रूट बदलते हुए दिल्ली-अंबाला-गाजियाबाद होकर चलाया गया। जबकि ये ट्रेन सहारनपुर-लक्सर-नजीबाबाद होते हुए मुरादाबाद आती है। अमृतसर गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस (22424 डाउन) भी आधा घंटा देरी से चलाई गई। सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14617 अप/डाउन), डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जालंधर-अमृतसर अंत्योदय एक्सप्रेस और कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357 अप) मुरादाबाद हापुड़ होते हुए चलाई गई।