{"_id":"5dd440028ebc3e54b639b4f7","slug":"train-bareilly-news-bly384650220","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से चल रहीं चार ट्रेनें एक दिन के लिए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से चल रहीं चार ट्रेनें एक दिन के लिए निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेलवे ने घना कोहरे और मौसम खराब रहने से भीड़भाड़ वाली चार ट्रेनों का संचालन एक दिन के लिए निरस्त किया है। दूसरी ओर आठ जोड़ी ट्रेनें तीन फरवरी तक रद्द की गई हैं। ऐसे में सर्दियों में बाहर घूमने जाने वालों की मुसीबत बढ़ गई है।
कोहरे के कारण अक्सर ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है, साथ ही रेलवे को भी काफी घाटा उठाना पड़ता है। अब रेलवे ने ज्यादा देरी से चलने वाली दरभंगा अमृतसर (15211/15212) जननायक एक्सप्रेस को बुधवार-शुक्रवार और रक्सौल आनंद विहार (15274/15273) सत्याग्रह एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार-शुक्रवार न चलाने के आदेश दिए हैं। यह दोनों रोजाना की ट्रेनें हैं, जिसमें हजारों यात्री रोजगार के लिए पंजाब और दिल्ली जाते हैं। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार रामनगर एक्सप्रेस (15033/15034) 31 जनवरी, अमृतसर लालकुआं (14615/14616) 25 जनवरी, अंबाला बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस 25 जनवरी, गोरखपुर अमृतसर (22423/22424) अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 27 जनवरी और जयनगर अमृतसर (14673/114674) शहीद एक्सप्रेस को तीन फरवरी तक निरस्त किया गया है।

सैलानियों को देहरादून जाने में होगी परेशानी
बरेली। इस बार सैलानी स्नोफाल देखने के लिए मसूरी और श्रीनगर (गढ़वाल) आसानी से नहीं जा सकेंगे। कारण, रेलवे ने देहरादून स्टेशन का जीर्णोद्धार करने के लिए जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें हरिद्वार और नजीबाबाद तक ही चला रखी हैं। ऐसे में यात्रियों को हरिद्वार से देहरादून जाने-आने के लिए अन्य विकल्प तलाशने होंगे। यहां बता दें कि इन दिनों गोरखपुर देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस केवल हरिद्वार और नजीबाबाद तक ही चलाई जा रहीं हैं। इन सभी ट्रेनों का संचालन सात फरवरी से सुचारू होने की संभावना है।
विज्ञापन