{"_id":"5dd2f0088ebc3e55071afff8","slug":"train-bareilly-news-bly3845349173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट चेकिंग में धरे गए पुलिस कर्मी और डेली पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट चेकिंग में धरे गए पुलिस कर्मी और डेली पैसेंजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीतांबरपुर स्टेशन पर हुई मजिस्ट्रेट चेकिंग में करीब चार सौ यात्रियों से सवा लाख रुपये वसूले गए। इनमें ज्यादातर पुलिस कर्मी और डेली पैसेंजर थे। पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में थे जो टीटीई पर धौंस जमाकर यात्रा कर रहे थे। डेली पैसेंजरों में विकास भवन के बाबू भी थे, जो एमएसटी के साथ स्लीपर कोच में बैठे हुए थे।
मुरादाबाद डिवीजन के एसीएम नरेश सिंह के नेतृत्व में सीआईटी बीए खान, अरुण कुमार, विनोद सोनकर, राजीव यादव, प्रवीण खन्ना आदि ने पीतांबरपुर स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। जुर्माना देने वालों में ज्यादातर पुलिस कर्मी थे, जो सिविल ड्रेस में स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। टीटीई से पता चला कि वह भी बिना टिकट है और धौंस जमाकर स्लीपर कोच में घुसे आए था। टीम ने करीब आठ पुलिस कर्मियों से जुर्माना वसूला। डेली पैसेंजर भी एमएसटी के साथ स्लीपर क्लास में पकड़े गए।
टीम ने 50 डेली पैसेंजरों से स्लीपर टिकट का अंतर का जुर्माना वसूला। अचानक हुई मजिस्ट्रेट चेकिंग हड़कंप मचा रहा। टीम ने अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल, लुधियाना धनबाद किसान एक्सप्रेस, जम्मू कोलकाता सियालदह, मेरठ सिटी लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (अप/डाउन), सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस (अप/डाउन), जम्मूतवी -हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों के करीब चार सौ यात्रियों से सवा लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।