{"_id":"5db89a4e8ebc3e01542f980c","slug":"train-bareilly-news-bly38197318","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्सनल आईडी पर बने 40 रिजर्व टिकट बरामद, दो लोेग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्सनल आईडी पर बने 40 रिजर्व टिकट बरामद, दो लोेग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आरपीएफ ने निजी आईडी पर रिजर्व टिकट बनाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब चालीस हजार रुपये के 40 रिजर्व टिकट बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया है।
दिवाली पर लोगों को घर जाने के लिए ऐन मौके पर कैफे से ट्रेनों के टिकट बुक कराने का फायदा भी नहीं मिल सका। आरपीएफ ने पर्सनल आईडी पर बनाए गए सभी टिकटों को जब्त कराकर उन्हें ब्लॉक करा दिया।
इज्जतनगर रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त अभिताभ के निर्देश पर 26 अक्तूबर को आरपीएफ ने काशीपुर के खान साइबर कैफे और दरियावगंज के केएमडी कंप्यूटर्स और जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। दोनों कैफे से चालीस हजार रुपये के चालीस आरक्षित टिकट बरामद हुए। यह टिकट लोगों ने दिवाली पर घर जाने के लिए रिजर्व कराए थे। दोनों के खिलाफ आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले 15 अक्तूबर को आरपीएफ ने नौ लोगों को गिरफ्तार करके डेढ़ लाख रुपये के 172 टिकट बरामद किए थे।
विज्ञापन
मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ ने बताया कि रिजर्व टिकट पर्सनल आईडी पर बनाए थे, जो अपराध की श्रेणी में आता है। सभी टिकटों को ब्लॉक करा दिया गया है। अब इन टिकटों पर यात्रा नहीं हो सकेगी।