{"_id":"5dae0e828ebc3e0173478932","slug":"train-bareilly-news-bly3810789132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें, यात्रियों के लिए मुसीबत बना ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों देरी से पहुंची ट्रेनें, यात्रियों के लिए मुसीबत बना ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली-चंदौसी रूट पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक और बरेली-दुगनपुर सेक्शन पर नान इंटर लॉकिंग का काम यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया। ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पहुंची। जनरल टिकट वाले यात्री तो दूसरी ट्रेनों से निकल गए, लेकिन रिजर्वेशन वाले यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा।
सोमवार को बरेली से चंदौसी यार्ड और बरेली से दुगनपुर रूट पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग के चलते ट्रेनों का संचालन सुबह पांच से दोपहर 11:30 बजे तक बाधित रहा। इंजीनियरिंग अनुभाग पांच घंटे नॉन इंटर लॉकिंग का काम करता रहा। जिससे जंक्शन पर यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। लखनऊ से बरेली (अप/डाउन) दिशा की ट्रेनें घंटों देरी से जंक्शन पहुंची। लखनऊ से जंक्शन जाने वाली डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस छह घंटे और दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। अप लाइन पर ब्लॉक का असर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों पर भी रहा। नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार, नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस दो, लालगढ़ डिब्रूबढ़ अवध असम एक्सप्रेस छह घंटे, अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। आरक्षित टिकट वाले यात्री ट्रेनों का जंक्शन पर इंतजार करते रहे, उन्हें समय काटना मुश्किल हो गया।