फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   train

14 घंटे बंद रहेगा नैनीताल रोड: बैरियर वन क्रॉसिंग पर होगी मरम्मत

Fri, 13 Sep 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
train
किसान एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Social Media

शुक्रवार रात आठ बजे बंद होने के बाद शनिवार सुबह दस बजे खोला जाएगा क्रॉसिंग
विज्ञापन


14 घंटों तक हल्द्वानी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए सिर्फ ट्रेन ही रहेगी जरिया

बरेली। पटरियों और रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत के लिए नैनीताल रोड पर इज्जतनगर मंडल का बैरियर वन के पास डीजल शेड को जाने वाला रेलवे क्रॉसिंग 13 सितंबर की रात आठ बजे 14 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान नैनीताल रोड पर रोडवेज बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा जबकि दुपहिया और कार-जीप जैसे छोटे वाहनों को न्यू मॉडल कॉलोनी से गुजरकर भोजीपुरा की ओर जाना पड़ेगा। बस यात्रियों के लिए ऐसे में सिर्फ ट्रेन का सफर ही एकमात्र विकल्प रह जाएगा।
इज्जतनगर रेल मंडल का इंजीनियरिंग अनुभाग पटरियों, फाटक और स्लीपरों की मरम्मत के लिए नैनीताल रोड पर बैरियर वन के पास रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह दस बजे तक बंद रखेगा। बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा करते हुए पुलिस और प्रशासन को भी सूचना भेज दी गई। रेलवे की ओर से दुपहिया और हल्के चार पहिया वाहनों के लिए क्रॉसिंग से पहले रोड नंबर सात होते हुए न्यू मॉडल रेलवे कालोनी से भोजीपुरा की ओर जाने का विकल्प दिया गया है। रोडवेज बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए इस रोड पर 14 घंटे के लिए आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत शनिवार को पुराने बस अड्डे से हल्द्वानी, रानीखेत, नैनीताल, काशीपुर, उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों को होने का अनुमान है। उन्हें 14 सितंबर की सुबह दस बजे तक रेलवे क्रॉसिंग के खुलने का इंतजार करना होगा। बहुत जरूरी हुआ तो उत्तराखंड की ओर जाने वाले लोगों को किच्छा तक ट्रेन से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें होंगी यात्रियों के लिए मददगार

यात्रियों को किच्छा जाने के लिए सिटी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन में बैठना होगा। सिटी स्टेशन से लालकुआं के लिए रोजाना सुबह छह, 10:05 बजे और रात 8:55 बजे (स्पेशल एक्सप्रेस) ट्रेन चलती है। शुक्रवार रात आठ बजे से रेलवे क्रासिंग बंद हो जाएगा। ऐसे में यात्री रात 8:55 बजे सिटी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन से जा सकते हैं। इसके अलावा सिटी स्टेशन से शनिवार सुबह 4:25 बजे काठगोदाम एक्सप्रेस भी हल्द्वानी शनिवार को जाएगी। यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को काठगोदाम जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed