फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic will be trialled at IVRI overbridge before launch

लोकार्पण से पहले आईवीआरआई ओवरब्रिज पर होगा ट्रैफिक का ट्रायल

Wed, 04 Nov 2020 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Traffic will be trialled at IVRI overbridge before launch
आईवीआरआई ओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
डिप्टी सीएम से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन हटा देगा बैरिकेडिंग
विज्ञापन

बरेली। शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने से अब 38 करोड़ की लागत से बने आईवीआरआई ओवरब्रिज के लोकार्पण को लेकर असमंजस पैदा हो गया है। उधर, निर्माण कार्य पूरा हुए करीब एक हफ्ता हो चुका है। प्रशासन अब लोकार्पण से पहले ओवरब्रिज पर ट्रैफिक के ट्रायल की योजना बना रहा है। डीएम ने इसके लिए डिप्टी सीएम से अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलते ही बैरिकेडिंग हटाकर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
आईवीआरआई ओवरब्रिज का निर्माण वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। सपा सरकार में ओवरब्रिज निर्माण के लिए मंजूरी मिली थी और बजट स्वीकृत हुआ था। चार सालों से चल रहा निर्माण अक्तूबर, 2020 में पूरा हो गया। अंडरपास का निर्माण पिछले साल ही पूरा हो गया था। अंडरपास से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी, लेकिन बाद में बगैर लोकार्पण के वाहनों की आवाजाही को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। दिवाली से पहले लोकार्पण की उम्मीद थी, लेकिन अब शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने से असमंजस है। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि आईवीआरआई ओवरब्रिज और नकटिया पुल का काम पूरा हो चुका है। शासन से अनुमति लेकर आवागमन शुरू कराएंगे। शासन जिस दिन लोकार्पण की तिथि नियत कर देगा, उसके तहत व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

चौपुला पर जर्जर सड़क की होगी मरम्मत

बीते दिनों निरीक्षण करने चौपुला पहुंचे डीएम नितीश कुमार ने सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अफसरों को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पटेल चौक से चौपुला जाते वक्त बायीं ओर निर्माण कार्य चल रहा है। रास्ता बंद है। दायीं ओर से आवागमन हो रहा है, मगर सड़क बेहद जर्जर है। ऐसे में दुर्घटना हो सकती है। लिहाजा, सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि आवागमन सुचारू तरीके से हो सके। जल निगम को तेजी से काम पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed