फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic stuck in potholes at Shyamganj intersection

श्यामगंज चौराहे पर गड्ढों में अटक रहा ट्रैफिक

Sat, 26 Jun 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Traffic stuck in potholes at Shyamganj intersection
श्यामगंज रोड पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चौराहा और फल मंडी के सामने रोड पर बेशुमार गड्ढों से राहगीर परेशान

विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज चौराहे पर दिनभर भयंकर जाम लग रहा है। इसकी मुख्य वजह सड़क पर गड्ढे हैं। फल मंडी के सामने सड़क का काफी हिस्सा पूरी तरह उखड़ चुका है।
शहर में बारिश के बाद सड़कों पर गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम सड़कों पर पैचवर्क नहीं करा रहा है। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही हैं। श्यामगंज चौराहे पर जाम का मुख्य कारण सड़क में गहरे गड्ढे हैं। इससे ट्रैफिक रेंगता रहता है। बारिश में यहां जलभराव भी हो जाता है। दिनभर चौराहे पर पर जाम में लोग परेशान रहते हैं। इसी तरह श्यामगंज चौराहे से विकास भवन जाने वाली सड़क पर भी गड्ढे हो गए हैं। यहां भी जाम लग रहा है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि शहर में निगम की गड्ढे वाली सड़कों की सूची बनाकर जल्द ही पैचवर्क कराया जाएगा।

अतिक्र मण भी बनता है जाम की वजह

श्यामगंज चौराहे पर चौकी के सामने अतिक्रमण भी है। पुलिस कभी इसे नहीं हटवाती है। इसी तरह सेटेलाइट की ओर जाने वाली सड़क पर भी फल के ठेले सड़क को घेरकर खड़े रहते हैं। इसके आगे अवैध ई-रिक्शा और टेंपो स्टैंड बना है। इससे लोगाें को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed