{"_id":"6161fea18ebc3ed32c1b513d","slug":"traffic-stopped-to-build-railing-of-kadu-bridge-jammed-on-pilibhit-highway-hafizganj-news-bly4623099173","type":"story","status":"publish","title_hn":"काड़ू पुल की रेलिंग बनाने को रोका ट्रैफिक, पीलीभीत हाईवे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काड़ू पुल की रेलिंग बनाने को रोका ट्रैफिक, पीलीभीत हाईवे पर जाम
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम।
कई किलोमीटर दूर तक फंसे वाहन, एसडीएम नवाबगंज भी फंसे
विज्ञापन
हाफिजगंज। पीलीभीत हाईवे पर काड़ूू पुल चौड़ीकरण के बाद भी अफसरों की लापरवाही की वजह से जाम की वजह बना हुआ है। शनिवार दोपहर यहां करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जब नवाबगंज एसडीएम की गाड़ी भी जाम में फंसी तो पुलिस सक्रिय हुई और जाम खुलवाया।
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर एक साल पहले काड़ूू पुल का चौड़ीकरण किया गया था। अफसरों ने इस पुल पर आवागमन तो शुरू करा दिया, लेकिन पुल पर एक हिस्से में लगा मिट्टी का ढेर नहीं हटवाया। इस वजह से पुल के आधे हिस्से से ही दोनों तरफ के वाहन गुजरते हैं, इससे जाम लगना आम बात हो गई है। शनिवार दोपहर रेलिंग बनाने का कम चलने की वजह से जाम लग गया। एक घंटे तक भीषण जाम में कई किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे, लेकिन पुलिस खुलवाने नहीं पहुंची। इसके बाद नवाबगंज एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा की गाड़ी जाम में फंसी तो पुलिस हरकत में आई और जाम खुलवाया। संवाद