{"_id":"66ff2ff978d800b1f60aae96","slug":"traffic-started-deteriorating-during-the-festive-season-19-trains-made-to-wait-for-six-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-494582-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: त्योहारी सीजन में बिगड़ने लगी चाल, 19 ट्रेनों ने कराया छह घंटे तक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: त्योहारी सीजन में बिगड़ने लगी चाल, 19 ट्रेनों ने कराया छह घंटे तक इंतजार
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही ट्रेनों की चाल बिगड़ने लगी है। बृहस्पतिवार को नवरात्र के पहले दिन 19 ट्रेनों ने यात्रियों को छह घंटे तक इंतजार कराया। पांच अक्तूबर से 20 नवंबर तक बरेली होते हुए 50 त्योहार विशेष अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भी होना है। इसके बाद ट्रेनों की लेटलतीफी और बढ़ने की संभावना है।
रेलवे त्योहारी सीजन में ट्रेनों की समयबद्धता सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है। दिल्ली-लखनऊ रेलखंड में कॉशन की संख्या भी घटाई गई है। बावजूद नियमित ट्रेनों की लेटलतीफी दूर नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को 15910 अवध असम एक्सप्रेस छह घंटे और 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बरेली आई।
13152 कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस ने दो-दो घंटे इंतजार कराया। 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 12233 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
इसके अलावा 13019 बाघ एक्सप्रेस एक घंटे, 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस दो घंटे, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से बरेली आईं। 23355 पाटिलपुत्र एक्सप्रेस, 12429 एसी सुपरफास्ट, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद