फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic Jams Grip City Amidst Exams and Urs in Bareilly

Bareilly News: परीक्षा और उर्स के बीच शहर में लगा भीषण जाम, ट्रैफिक डायवर्जन के बावजूद चरमराई व्यवस्था

Sun, 26 Apr 2026 07:39 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 07:39 AM IST
सार

बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा और उर्स के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में भीषण जाम लगा, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। 

विज्ञापन
Traffic Jams Grip City Amidst Exams and Urs in Bareilly
सड़क पर जायरीनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होमगार्ड भर्ती परीक्षा और उर्स-ए-ताजुश्शरिया के दौरान शनिवार को शहर में कई स्थानों पर भीषण जाम लगा। पुराने बस अड्डे के स्थान पर रोडवेज बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से किया गया। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए डायवर्जन लागू किया गया था। इसके बावजूद व्यवस्था चरमरा गई। सेटेलाइट बस अड्डा, नावल्टी चौराहा, मथुरापुर, बरेली कॉलेज, सिकलापुर, किला, अशोक नगर तिराहा, सूद धर्मकांटा, कोहाड़ापीर, श्यामगंज, पटेल चौक, चौकी चौराहा, जंक्शन तिराहा आदि स्थानों पर व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडी सेंटर में चल रहे उर्स की वजह से लोगों को दस किमी की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हुई। शाम चार से रात नौ बजे तक मिनी बाइपास तिराहे से झुमका तिराहे तक सवारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। मिनी बाइपास से मथुरापुर तक चार घंटे तक रोड की दोनों साइड जायरीन से भरी रहीं। 
विज्ञापन


परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरियों में ड्यूटी कर घर लौट रहीं महिला कर्मियों व अन्य कर्मचारियों को यह दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी। इस अवधि में हुए छिटपुट एक्सीडेंट के बाद घायलों और मरीजों को भीड़ से निकालने में पुलिस का पसीना छूट गया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने रास्ता खाली कराया तो बाइक पर लादकर कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ बढ़ी तो ऐन मौके पर चलाई विशेष ट्रेन
होमगार्ड भर्ती परीक्षा और उर्स के दौरान रेलवे को शनिवार को ऐन मौके पर बिजनौर-बरेली के बीच विशेष ट्रेन चलानी पड़ी। इस गाड़ी का संचालन 27 अप्रैल तक किया जाएगा। 04349 बरेली-बिजनौर विशेष गाड़ी बरेली से तड़के 3:35 बजे चलने के बाद मिलक, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर, हैदापुर होते हुए सुबह आठ बजे बिजनौर पहुंचेगी। 04350 बिजनौर-बरेली विशेष गाड़ी बिजनौर से शाम छह बजे चलने के बाद रात 22:35 बजे बरेली आएगी।

ट्रेनों की बिगड़ी चाल, 20 से ज्यादा गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार
बरेली होकर गुजरने वाली 20 से ज्यादा गाड़ियों ने शनिवार को यात्रियों को पांच घंटे तक इंतजार कराया। ज्यादातर गाड़ियां ठसा-ठस रहीं। लोगों को ट्रेनों में खिड़कियों से घुसते देखा गया। पायदान, दिव्यांग, महिला कोच में यात्रा करनी पड़ी। 13066 अमृत भारत एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई। 14169 सरयू-यमुना एक्सप्रेस ने पांच घंटे इंतजार कराया। 

15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने दो घंटे, 04008 आनंद विहार-जोगबानी विशेष गाड़ी ने तीन घंटे, 13035 उपासना एक्सप्रेस ने दो घंटे, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस ने ढाई घंटे, 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस ने दो घंटे, 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस ने दो घंटे, 05858 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी ने डेढ़ घंटे, 22542 आनंद विहार-वाराणसी गरीब रथ ने दो घंटे इंतजार कराया। 15909-10 अवध-असम एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ डेढ़ घंटे, 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, 14208 पोरबंदर एक्सप्रेस एक घंटे देरी से बरेली आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed