फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic jam due to diversion of vehicles, people struggled

Bareilly News: वाहनों के डायवर्जन से लगा जाम, जूझे लोग

Mon, 14 Jul 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to diversion of vehicles, people struggled
कछला जल लेने शिवभक्तों का जत्था रवानाआंवला।
फतेहगंज पूर्वी। कांवड़ यात्रा को लेकर बड़े वाहनों के डायवर्जन लागू हो गया। रविवार को मार्गों पर जाम में लोग जूझते रहे। हालांकि एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने आकर सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाया और चालकों को हिदायत दी।
विज्ञापन

सावन के माह में कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के चलते नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों को फतेहगंज पूर्वी से दातागंज की तरफ डायवर्ट किया गया। शुक्रवार शाम से शाहजहांपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को नवादा मोड़ होते हुए दातागंज से बदायूं की तरफ डायवर्ट किया गया। मुरादाबाद या उत्तराखंड की तरफ जाने वाले कुछ वाहन चालक बहगुल नदी से फतेहगंज पूर्वी तक सड़क पर ही खड़े हो गए। इसकी वजह से जाम लगने लगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस वाहन चालकों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन वह लोग उधर जाने को तैयार नहीं थे। तभी शाम के समय एसपी ट्रैफिक बरेली मोहम्मद अकमल खान निरीक्षण के लिए फतेहगंज पूर्वी आए। उन्होंने वाहनों को सड़क पर खड़े देखा तो गाड़ी से उतरकर खुद ही वाहन चालकों को समझाने लगे। वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक रात के समय दातागंज मार्ग पर जाने से असुरक्षित महसूस कर रहे थे। करीब 15 मिनट तक एसपी ट्रैफिक यातायात को सुचारु करने में लगे रहे, जब वाहनों का आवागमन शुरू हो गया ,तब पुलिस कर्मियों को निर्देश देकर बरेली के लिए रवाना हुए। संवाद
--
कछला से गंगाजल लेने कांवड़िया रवाना

नवाबगंज। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियां गंगाजल लेने कछला और हरिद्वार रवाना हो गए। रविवार को पूरे दिन बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे भोले के जयकारों के साथ गुजरते रहे। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के शिवालयों तक जाने वाले मार्गों और शिवालयों के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। कांवडियों के मार्गों पर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होने दी जाएगी। संवाद
--

खुराफातियों पर नजर रखने के लिए लगवाए कैमरे

शीशगढ़। थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा की नजर से खुराफातियों पर नजर रखने के लिए चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी बताया कि अब जो भी इन चौराहों से गुजरेंगे। उन सभी की वीडियो रिकॉर्ड कैमरा में की जाएगी। अगर कोई भी खुराफात करते नजर आएगा। उसको पकड़ने में आसानी होगी। संवाद
--
कांवड़ मार्गों का सीओ मीरगंज ने किया निरीक्षण

दुनका/आंवला। रविवार को अति संवेदनशील दुनका में सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। सीओ ने हिदायत दी कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी दूसरे कर्मी न आने तक वहां से नहीं हटेंगे। इधर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाही थाना क्षेत्र के गांव धनेली से दर्जन भर डाक कांवड़ियों का जत्था कछला घाट रवाना हो गया। वे सोमवार को गांव के मंदिरों पर जलाभिषेक करेंगे। इसमें महंत ओमकार, राजकुमार, कृष्णपाल,दीपांशु, भूपराम आदि शामिल रहे।

आंवला के मोहल्ला पक्का कटरा, कालीधाम खेड़ा, गंज त्रिपोलिया से शिवभक्तों की अलग-अलग टोली, बाइकों के द्वारा जल लेने के लिए कछला रवाना हुई। इस मौके पर पूर्व सभासद संजय अग्रवाल बौबी, डॉ. संजय सक्सेना, अनमोल गुप्ता, आयुष गुप्ता आदि ने शिवभक्तों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed