फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversions to be in effect across the city on Dussehra in Bareilly

बरेली: दशहरा पर शहर में लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन इलाकों में नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

Fri, 16 Oct 2026 09:48 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 16 Oct 2026 09:48 PM IST
सार

दशहरा पर रावण दहन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। 20 अक्तूबर को सुबह सात बजे से मेला समाप्त होने तक शहर की ओर आने वाले कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Traffic diversions to be in effect across the city on Dussehra in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में दशहरा पर 20 अक्तूबर को शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह सात बजे से रावण दहन और मेला समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि दशहरा मेला में भीड़ बढ़ने पर प्रमुख चौराहों और मार्गों से चार पहिया वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही पर भी रोकी जाएगी।

विज्ञापन


ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान परसा खेड़ा रोड नंबर एक, विल्वा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, सेटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे की ओर शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक और बड़ा बाइपास से रजऊ तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आ-जा सकेंगे। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से विल्वा, विलयधाम, रजऊ तिराहा होकर आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, रजऊ तिराहा, फरीदपुर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा होकर निकल सकेंगे। एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन इलाकों में चार पहिया वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित
भीड़ बढ़ने की स्थिति में इज्जतनगर तिराहे से कुदेशिया फाटक, अशोक नगर तिराहे से कुदेशिया अंडरपास और किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर की ओर चार पहिया वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर मठ की चौकी, श्यामगंज चौराहे से कालीबाड़ी और बरेली कॉलेज, पटेल चौक व चौपुला चौराहे से नॉवेल्टी की ओर भी इन वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed