फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversion for three days in Bareilly on Eid Miladunnabi in Bareilly

Traffic Diversion: ईद मिलादुन्नबी पर बरेली में तीन दिन डायवर्जन, इन इलाकों में ऑटो और ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित

Wed, 03 Sep 2025 08:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Sep 2025 08:04 AM IST
सार

बरेली में तीन सितंबर की शाम छह बजे से पांच सितंबर तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। उर्स और ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। 

विज्ञापन
Traffic diversion for three days in Bareilly on Eid Miladunnabi in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईद मिलादुन्नबी पर शहर में तीन दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। तीन सितंबर को शाम छह बजे से पांच सितंबर को जुलूस और आयोजनों की समाप्ति तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि एक से पांच सितंबर तक शराफत मियां का उर्स चल रहा है। पांच को ईद-मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। इस दौरान शहर में कई धार्मिक जुलूसों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में जुलूसों के बीच यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए भारी वाहन, रोडवेज बसों और हल्के वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन

इस तरह होगा डायवर्जन
- मिनी बाइपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर तिराहा, ईसाइयों की पुलिया, वियावान कोठी, ऑफीसर्स कॉलोनी मैस तिराहा से शहर की ओर व रामगंगा तिराहा से चौपुला की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर एक व बड़ा बाइपास से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको लखनऊ की ओर जाना है वह झुमका तिराहा से बिलवा, विलयधाम, रजऊ तिराहा होकर आ-जा सकेंगे।
- दिल्ली, नैनीताल, पीलीभीत रोड की ओर से बदायूं की ओर जाने वाली वाहन मिनी बाइपास से इज्जतनगर, डेलापीर से सौ फुटा पूर्वी, सेटेलाइट बस अड्डा से ईसाइयों की पुलिया, वियावान कोठी, कैंट, वीरांगना चौक, बुखारा मोड़ होकर आ-जा सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में ऑटो, ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित
ईद-मिलादुनबी पर धार्मिक जुलूसों के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में ऑटो, ई-रिक्शा के अलावा अन्य चार पहिया वाहनों का अशोक नगर तिराहा, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर, मठ की चौकी की तरफ, श्यामतगंज चौराहे से कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, पटेल चौक और चौपुला चौराहे से नावल्टी की ओर आवागमन प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed