{"_id":"6907b57b74091c7a1c07c221","slug":"traffic-arrangements-will-remain-changed-on-badaun-road-for-three-days-bareilly-news-c-4-vns1074-758021-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन दिन के लिए बदायूं रोड पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन दिन के लिए बदायूं रोड पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Mon, 03 Nov 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान पर्व पांच नवंबर को है। इसके मद्देनजर रविवार से तीन दिन के लिए बदायूं रोड पर रोडवेज बसों और भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जा सकेंगे।
मेले में आने वाले ट्र्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन रामगंगा पुल के आसपास खड़े न हों, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग का प्रबंध किया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि रामगंगा की ओर जाने वाले रास्ते के अलग-अलग प्वाॅइंट पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन नवंबर को सुबह आठ से पांच नवंबर को रात 10 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
बदायूं से भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, बड़ा बाइपास होते हुए भारी वाहन व रोडवेज बसें शहर में आ सकेंगी। बदायूं से लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत की ओर जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास होते हुए गुजरेंगी। लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए गुजरेंगी।
विज्ञापन
पीलीभीत, नैनीताल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगी। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगे।
लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास, विलयधाम, विल्वा, झुमका तिराहा होते हुए गुजरेंगे। देवचरा से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं आ सकेगा। चौपुला व बुखारा मोड़ की ओर से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जा सकेगा।