फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders, upset over the rent hike, surrounded the Municipal Corporation, a ruckus lasted for three hours.

Bareilly News: किराया बढ़ने से परेशान व्यापारियों ने घेरा नगर निगम, तीन घंटे चला हंगामा

Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Traders, upset over the rent hike, surrounded the Municipal Corporation, a ruckus lasted for three hours.
बरेली। नगर निगम की ओर से बढ़ाए गए किराये के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को नगर निगम का घेराव कर तीन घंटे तक हंगामा किया। आरोप लगाया कि किराया 700 से बढ़ाकर 14 हजार रुपये कर दिया गया है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद भी व्यापारियों के समर्थन में उतर आए। सभी ने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया। सांसद और महापौर ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन

दुकानों का किराया और प्रीमियम दरों को लेकर नगर निगम और व्यापारियों के बीच जारी गतिरोध बुधवार को भड़क उठा। पार्षद राजेश अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारी और कई अन्य पार्षद नगर निगम पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पूर्व सूचना और सहमति के बिना ही दुकानों का किराया कई गुना तक बढ़ा दिया गया। पार्षद राजेश अग्रवाल ने टैक्स कमेटी पर व्यापारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पूर्व उपसभापति अतुल कपूर ने कहा कि शासन-प्रशासन जनता के हित में काम कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम में इनकी अनदेखी हो रही है। सूचना पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार व महापौर उमेश गौतम ने नगर निगम पहुंचे। व्यापारियों को समाधान का भरोसा दिलाया। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उधर, व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि किराया वृद्धि का फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह ही सील कर दीं श्यामगंज की 12 दुकानें

श्यामगंज स्थित 12 दुकानों को सुबह छह बजे ही नगर निगम की टीम ने सील कर दिया। नौ बजे जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें सीलिंग की जानकारी हुई। व्यापारियाें ने पार्षद राजेश से मामले की शिकायत की। व्यापारियों ने सवाल उठाया कि जब एक सप्ताह पहले किराया जमा करने पर सहमति बन गई थी तो निगम ने उनकी दुकान क्यों सील की? पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम ने सदन को गुमराह कर दुकानों के किराये में बेतहाशा वृद्धि की है। इसके खिलाफ हम आठ माह से संघर्ष कर रहे हैं। नगर निगम ने कानून को हाथ में लेकर दुकानों की सीलिंग की। इसके विरोध में हमें दुकानदारों के साथ धरना देना पड़ा।

वर्जन

किराया निर्धारण का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसका पालन किया जाएगा। फिलहाल, नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। - शशिभूषण राय, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed