Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders lose contact with Iran, stalling business worth Rs 500 crore

Bareilly News: ईरान से टूटा कारोबारियों का संपर्क, पांच सौ करोड़ का कारोबार ठप

Mon, 02 Mar 2026 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Traders lose contact with Iran, stalling business worth Rs 500 crore
बरेली। ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले ने बरेली के निर्यातकों की नींद उड़ा दी है। जरी, बासमती चावल और मेंथॉल संबंधित 500 करोड़ रुपये का कारोबार लगभग ठप हो गया है। पूर्व में भेजे गए माल का भुगतान और नए ऑर्डर फंस गए हैं। आगे की स्थिति पर असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक, बरेली से जरी और बरेली समेत शाहजहांपुर से बासमती चावल का बड़े पैमाने पर निर्यात खाड़ी देशों को होता है। वर्तमान हालात में कारोबार ठप हो गया है। डीलरों से संपर्क न होने से पुराने भुगतान और नए ऑर्डर फंस गए हैं। निर्यात के लिए भेजे जाने वाले माल को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है। डीलरों से कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है। उनके फोन बंद होने से संपर्क पूरी तरह ठप हो गया है। अब निर्यातक जंग की पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारी डॉ. नीरज सक्सेना के मुताबिक, अमेरिका-इस्राइल से ईरान की जंग अगर लंबी चली तो इससे हर सेक्टर प्रभावित होगा। निर्यातकों को दिक्कत होने लगी है, लेकिन आमजन पर सीधा कोई असर नहीं है। तेल का आयात और देसी उत्पादों का निर्यात प्रभावित होने से कीमतें बढ़ेंगी। तेल की कीमत बढ़ने पर परिवहन लागत बढ़ेगी तो उत्पाद भी महंगे होंगे। सराफा, शेयर हर जगह असमंजस का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाबिया, काफतान, अबाया ड्रेस की सर्वाधिक मांग
जरी निर्यातक सुदीप रजगढि़या के मुताबिक खाड़ी देशों में कारोबार के लिए दुबई सेंटर ऑफ मार्केट है। यहीं से ईरान, अल्जीरिया, यमन आदि देशों में माल पहुंचता है। जंग के हालात के चलते चैनल बंद हो गया। ज्यादातर जलाबिया, काफतान, अबाया ड्रेस बरेली से भेजे जाते हैं। रमजान के बाद शादियां शुरू होती हैं। जो ऑर्डर मिले थे, वे डिस्पैच की स्थिति में थे। भेजे जाने वाला माल दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया है।

बासमती चावल का निर्यात प्रभावित होने की आशंका
बहेड़ी राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद के मुताबिक, बहेड़ी, रिछा के उच्च गुणवत्ता वाले बासमती चावल की मांग खाड़ी देशों में है। हालांकि, बरेली से सीधे तौर पर निर्यात नहीं होता। ये दिल्ली, हरियाणा के डीलरों के जरिये खाड़ी देश पहुंचता है। दुबई, ईरान, इराक, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन, ओमान में बरेली के चावल की मांग है। भेजे गए माल के भुगतान को लेकर डीलर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं।
मिडिल ईस्ट में सर्वाधिक मेंथॉल के कच्चे माल का निर्यात

मेंथॉल निर्यातक और इत्र कारोबारी गौरव मित्तल के मुताबिक, रुहेलखंड से करीब 12 सौ करोड़ रुपये का मेंथॉल के कच्चे माल का निर्यात मिडिल ईस्ट में होता है। वह उसे प्रसंस्कृत कर दुनियाभर में भेजते हैं। ईरान पर हमले से फिर कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। बरेली रीजन से करीब तीन सौ करोड़ से ज्यादा का सालाना कच्चा माल निर्यात होता है।
---
खजूर, पिस्ता, अंजीर, छुआरा आयात पर संकट, बढ़ सकते हैं भाव

- कारोबारी बोले- त्योहारी सीजन में पहले ही 50-100 रुपये बढ़ गई है कीमतें

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। त्योहारी सीजन में महंगे हुए मेवे के भाव में अब ईरान पर हुए हमले के बाद और बढ़ सकते हैं। रमजान और होली पर मांग के सापेक्ष माल की उपलब्धता कम होने से खजूर, पिस्ता, अंजीर, छुआरा की कीमतें बढ़ना तय माना जा रहा है।
कुतुबखाना के मेवा कारोबारी संजय आनंद के मुताबिक, जंग के चलते अभी कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं है। त्योहारी सीजन के चलते मांग बढ़ने से 50 से सौ रुपये तक भाव बढ़े हैं। खाड़ी देशों से आयात ठप होने पर कीमत में तेजी संभव है। इसमें ईरानी पिस्ता, खजूर, छुआरा का आयात प्रभावित होगा। वहीं, अफगानिस्तान से अंजीर, चिलगोजा, बादाम, किशमिश, मुनक्का, खुमानी आता है।

श्यामगंज के कारोबारी हार्दिक अरोरा के मुताबिक अभी रमजान, होली के चलते मांग बढ़ी है। अभी काजू 900-1000 रुपये, पिस्ता 1,400 से 1,600 रुपये, खजूर 350-600 रुपये, छुआरा 250-300 रुपये, अंजीर 800-1,400 रुपये, बादाम 800-1,000 रुपये, किशमिश 500-700 रुपये, मुनक्का 400-1,000 रुपये, खुमानी 400-600 रुपये, चिलगोजा चार हजार रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed