फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traders became happy after seeing crowd on Diwali, jam troubled them

Bareilly News: दिवाली पर भीड़ देख व्यापारी हुए गदगद, जाम ने किया परेशान

Thu, 31 Oct 2024 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Traders became happy after seeing crowd on Diwali, jam troubled them
अलीगंज। दिवाली पर क्षेत्र की बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। दुल्हन की तरह सजे बाजार और गलियों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से व्यापारी गदगद दिखे। सुबह से शाम तक ग्रामीण इलाकों के लोगों ने जमकर खरीदारी की। दो बजे के पास स्थानीय लोगों के आने से बाजार में जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। गैनी बाजार में जाम के चलते लोगों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन


दिनभर हर चौराहे और गलियां सजावटी फूलों की लड़ियां और मोमबत्ती समेत अन्य सामान से सजी रहीं। सजावटी लड़ियां भी बाजार में 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक बिकीं। उधर, अलीगंज की बाजार में मिट्टी के दीप भी 40 से लेकर 100 रुपये तक बिके। लोग मोमबत्ती की बजाय दीप ज्यादा खरीदते नजर आए। इसके अलावा कस्बा और गांवों में मिठाई विक्रेता की दुकानों पर भी जमकर भीड़ उमड़ी। दोपहर बाद कस्बा और बाजारों में वाहन भी रेंग-रेंग कर गुजरे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed