बरेली बवाल: व्यापारियों का आरोप- श्यामगंज बाजार में हुई थी लूट की कोशिश; उपद्रवियों पर रासुका लगाने की मांग
श्यामगंज के व्यापारी शनिवार को एसएसपी और एसपी सिटी से मिले। उन्होंने बाजार में तोड़फोड़, पथराव करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने साक्ष्य भी उपलब्ध कराए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर शुक्रवार को जुटी भीड़ ने लौटते वक्त जो अराजकता की, वह श्यामगंज इलाके के व्यापारियों को अखर गई है। श्यामगंज में तोड़फोड़, पथराव करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसपी सिटी से मिले श्यामगंज के व्यापारियों ने साक्ष्य उपलब्ध कराए। व्यापारियों ने कहा कि उपद्रवियों ने बाजार को लूटने की कोशिश की थी। अब व्यापारी समाज चुप बैठने वाला नहीं है। उपद्रवियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की।
व्यापारियों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने एसपी सिटी को बताया कि अगर कोई गुंडागर्दी करता है तो पुलिस प्रशासन उसे जेल में डाल देता है। शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के समर्थन में जुटी भीड़ ने गुंडई की है। लोगों के सिर फोड़े, आगजनी की कोशिश की गई। बाइक तोड़ी और यहां तक कि बाजार को लूटने की कोशिश की। दहशत में व्यापारी अपनी दुकानें खुली छोड़कर भाग गए।
बरेली बवाल की तस्वीरें: देखते ही देखते भीड़ से निकले उपद्रवी, दुकानें तहस-नहस कर लोगों को पीटने लगे
विहिप नेता ने कहा कि अब व्यापारी वर्ग चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने मौलाना तौकीर रजा पर भी रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से भी व्यापारी मिले। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुए बवाल और आगे की कार्रवाई को लेकर कुछ साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए व्यापारी यह भी बोले कि बरेली में बड़ी हिंसा होने से बच गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.