फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trade off India Mobilize to make successful

व्यापार मंडल भारत बंद सफल बनाने में जुटा

Sun, 25 Jun 2017 12:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पहली जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी का स्वागत कर कहा कि इसमें तमाम खामियां हैं उसे दूर किया जाए। क्योंकि इससे बाजार में भय का वातावरण बना हुआ है। उधर, उद्योग व्यापार मंडल ने तीस जून को भारत बंद आंदोलन सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सर्किट पहुंचे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी बनवारी लाल कंछल ने जीएसटी को एक अच्छा कदम बताते हुए कहा कि इसमें कई कमियां रह गई हैं। सरकार आधी अधूरी तैयारियाें में पहली जुलाई से इसे लागू करने जा रही है। इससे व्यापारी परेशान हैं और बाजारों में कामकाज अस्तव्यस्त हो गया है। उनका कहना है कि खाद्यान्न पर जीएसटी शून्य है, लेकिन यूपी में मंडी शुल्क बरकरार है। कपड़ा अन्य कई कारोबार में तमाम विसंगतियां दूर नहीं हुई हैं। 
विज्ञापन

कंछल ने कानून में सरलीकरण पर जोर देते हुए कहा कि तीस जून को बचे माल पर टैक्स नहीं लगना चाहिए। कंछल ने इससे पहले संगठन पदाधिकारियों से बैठक कर तीस जून को भारत बंद सफल बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर देवेंद्र जोशी, सतीश अग्रवाल, जतिन अरोरा, राजकुमार राजपूत मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने तीस जून को प्रस्तावित बाजार बंद सफल बनाने के लिए बैठक बुलाई। गुप्ता ने कहा कि जीएसटी प्रणाली में संशोधन किए बगैर किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं करेंगे। गुप्ता ने सवाल किया कि जब जीएसटी लागू हो रहा है तो मंडी शुल्क क्यों? उन्होंने कहा कि बाजारों में तीस जून को कर्फ्यू जैसी स्थिति होगी। गुप्ता ने बाजार बंद सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी और दर्शन लाल भाटिया को संयोजक बनाया, जबकि छह सहसंयोजक नामित किए। राकेश बूबना, नवीन अग्रवाल, मोहसिन आलम, संजीव चांदना, दुष्यंत कोहली, मुकुंद बास, सुदेश अग्रवाल, राजेश जसोरिया आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed