Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tractor-trolley loaded with sugarcane overturns, driver crushed to death

Bareilly News: गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबकर चालक की मौत

Thu, 11 Dec 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley loaded with sugarcane overturns, driver crushed to death
फाइल फोटो मृतक रोहिताश गंगवार
कचनाल मोड़ के पास हादसा, शीशगढ़ का रहने वाला था रोहित
विज्ञापन


बिलासपुर/शीशगढ़। कोतवाली क्षेत्र में माटखेड़ा रोड स्थित कचनाल मोड़ के पास गन्ना भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में शीशगढ़ के ग्राम खमरिया निवासी ट्रैक्टर चालक रोहितांश कुमार गंगवार की गन्ने के ढेर में दबकर मौत हो गई।
मंगलवार देर रात रोहित कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर स्वार क्षेत्र की एक चीनी मिल जा रहा था। कचनाल गांव के मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना के समय ट्रॉली पर बैठे अन्य श्रमिक मौके से भाग गए। बुधवार सुबह खमरिया गांव के लोग मौके पर पहुंचे और चालक की तलाश शुरू की। शाम करीब पांच बजे रोहितांश का शव गन्ने के ढेर के नीचे से निकाला गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इधर, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आशंका है कि सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

मीरगंज। नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह कुल्चा खुर्द के पास गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घायल युवक की पहचान ऋषभ गंगवार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव बलुपुरा, थाना मीरगंज का रहने वाला । वर्तमान में कस्बा मिलक, जिला रामपुर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे ऋषभ मिलक से बाइक द्वारा अपनी दुकान की ओर मीरगंज आ रहा था। हाईवे पर लाभारी पुलिस चौकी के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज संजय तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

--
बाइक सवार घायल
बहेड़ी। भुढ़िया कॉलोनी रोड पर सिंघनखेड़ा गांव के पास सुबह करीब छह बजे बाइक सवार अब्दुल रहीम को पीछे से आती कार ने टक्कर मार दी। कार चालक घने कोहरे के बीच गायब हो गया। आसपास के किसानों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे इलाज के लिए रुद्रपुर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed