{"_id":"666e22c481dd2fa7d005fc74","slug":"tractor-driver-assaulted-now-three-policemen-suspended-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102264-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर चालक से की मारपीट, अब तीन पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर चालक से की मारपीट, अब तीन पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
बहेड़ी। ट्रैक्टर चालक किसान से मारपीट करने व ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल हैं। मामले में विभागीय जांच के आदेश भी किए गए हैं।
बृहस्पतिवार को नजरगंज गांव निवासी महेंद्र पाल सितारगंज रोड से ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। सिरसा चौकी पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। महेंद्र ट्रैक्टर लेकर निकल गया। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे मारा-पीटा। बाद में उसे थाने ले गए। शांतिभंग करने के आरोप में थाने में बिठा लिया। अगले दिन पुलिस ने उसका चालान कर दिया था।
पीड़ित किसान ने बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार से शिकायत की थी। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद सीओ अरुण कुमार ने जांच की। शनिवार को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और अभिषेक तेवतिया को निलंबित कर दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में आए एसएसपी ने इस बात की पुष्टि की है। संवाद