{"_id":"5e989f568ebc3e72c16a9c11","slug":"trackman-s-report-negative-all-others-won-t-test-bareilly-news-bly402810783","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकमैन की रिपोर्ट निगेटिव, अन्य सभी का नहीं होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकमैन की रिपोर्ट निगेटिव, अन्य सभी का नहीं होगा टेस्ट
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
बरेली। कॉलोनी वालों की शिकायत पर क्वारंटीन किए गए ट्रैकमैन की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकरण के बाद अन्य ट्रैकमैन भी जांच की मांग कर रहे थे, लेकिन सभी की जांच नहीं होगी। बल्कि सभी को ड्यूटी पर आना होगा।
भोजीपुरा के गैंग संख्या 53 एलबी दोहना के ट्रैकमैन 24 मार्च से मेडिकल लीव पर थे। उसे खांसी, जुकाम और बुखार का इलाज इज्जतनगर मंडलीय अस्पताल में चल रहा था। रेलवे कालोनी में रहने वाले ट्रैकमैन क्वार्टर में ही रहते थे, शाम को बाहर टहलने पर कालोनी के अन्य कर्मचारियों में दहशत थी। जिससे बुधवार को कालोनी वासियों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने उनको क्वार्टर में की क्वारंटीन कर दिया। रेलवे के डाक्टर ने उनका सैंपल जांच को भेजा। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट निगेटिव आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैकमैन अभी 14 दिन क्वारंटीन में रहेगा। बाकी के अन्य ट्रैकमैन ड्यूटी करेंगे। उन्होंने बताया कि अन्य ट्रैकमैन भी कोरोना टेस्ट की मांग कर रहे थे, लेकिन टैकमैन की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए गए हैं। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि मंडलीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू ने किसी भी कर्मचारी को खांसी जुकाम की शिकायत होने पर तुरंत ही जांच कराने के निर्देश दिए हैं।