फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Track pass under GM's inspection, trains will run at 120 speed soon

जीएम के निरीक्षण में ट्रैक पास, जल्द दौड़ेंगी 120 की स्पीड से ट्रेनें

Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Track pass under GM's inspection, trains will run at 120 speed soon
पीलीभीत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने शनिवार को शाहजहांपुर से पीलीभीत तक ट्रैक का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में ट्रैक के दुरुस्त मिलने से जल्द ट्रेनों के दौड़ने की संभावना बन गई है। निरीक्षण के दौरान जीएम ने कई जगहों पर कर्मचारियों को नगद पुरस्कार भी दिया। करीब डेढ़ बजे जीएम की निरीक्षण स्पेशल ट्रेन पीलीभीत जंक्शन पहुंची। यहां मालगोदाम, पैनल रूम का निरीक्षण करने के बाद ट्रेन भोजीपुरा रवाना हो गई। स्पीड ट्रॉयल के तहत करीब 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन भोजीपुरा तक गई।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर से महाप्रबंधक अनुपम शर्मा पौने दस बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचे। इसके बाद निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से महाप्रबंधक ने इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत के साथ शहबाजनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं, पैनल रूम, रेलवे ट्रैक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद वह निगोही स्टेशन पहुंचे। निगोही स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान सुविधाएं काफी बेहतर मिलने पर उन्होंने स्टेशन के स्टाफ को संयुक्त रूप से दस हजार का पुरस्कार दिया। निगोही-बीसलपुर स्टेशनों के बीच में समपार संख्या दस पर निरीक्षण स्पेशल ट्रेन को रोक गया।
विज्ञापन

वहां गेटमैन ईश्वर चंद से संरक्षा के बारे में जीएम ने जानकारी की। गेटमैन ईश्वर के संरक्षा ज्ञान से खुश होकर उन्होंने उसे पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। रास्ते में कार्यरत रेलपथ गैंग संख्या पांच से जीएम ने पटरियों के बारे में जानकारी की और ट्रैक के बेहतर रखरखाव को लेकर रेलपथ गैंग को 15 हजार का पुरस्कार दिया। बीसलपुर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जीएम ने विद्युतीकरण को लेकर कर्षण वितरण डिपो (पावर हाउस) का उद्घाटन किया। पावर हाउस पर तैनात टीआरडी संतोष ओझा को पांच हजार का पुरस्कार दिया। इसके अलावा एसएसई दिवाकर कुमार को भी पांच हजार का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम ने बीसलपुर से पीलीभीत के बीच कई स्थानों का निरीक्षण किया। शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच निरीक्षण से जीएम काफी संतुष्ट दिखाई दिए। इससे इस रेल खंड पर शीघ्र ही ट्रेनों का चलाने होने की संभावना बन गई है। करीब डेढ़ बजे निरीक्षण स्पेशल ट्रेन पीलीभीत जंक्शन पहुंची। इसके बाद जीएम ने करीब आधा घंटे तक मालगोदाम का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म का निरीक्षण करते हुए पैनल रूम पहुंचे। वहां ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी की। निरीक्षण के दौरान जंक्शन कई विभागों में बेहतर काम मिलने पर पुरस्कार दिया। करीब ढाई घंटा निरीक्षण करने के बाद वह भोजीपुरा के लिए रवाना हो गए। रास्ते में देवहा नदी के पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed