{"_id":"68c60de79041a6155c032b58","slug":"track-built-at-a-cost-of-ten-crores-equipment-will-be-borrowed-athletics-competition-may-be-affected-bareilly-news-c-4-bly1032-725148-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस करोड़ से बना ट्रैक... उधार आएंगे उपकरण, एथलेटिक्स प्रतियोगिता पर लग सकता है ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस करोड़ से बना ट्रैक... उधार आएंगे उपकरण, एथलेटिक्स प्रतियोगिता पर लग सकता है ग्रहण
विज्ञापन
बरेली। शहर को प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन और एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन तैयारियों में जुट गया है। प्राइजमनी को लेकर खिलाड़ी भी उत्साहित हैं। वहीं उपकरणों के अभाव में एथलेटिक्स प्रतियोगिता पर ग्रहण लग सकता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक तो बना दिया गया है, पर उपकरणों का अभाव है। प्रतियोगिता के लिए दूसरे जिलों से उपकरण उधार मंगाने की तैयारी है। ऐसे में खिलाड़ी और एसोसिएशन के पदाधिकारी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि प्रतियोगिता होगी भी या नहीं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बरेली को पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। यह प्रतियोगिता 29 व 30 सितंबर को होनी है। दूसरी ओर, स्टेडियम में हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, स्टीपल चेज और पोल वॉल्ट जैसी स्पर्धाओं के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। आयोजन से पहले ये संसाधन नहीं जुटाए गए तो शहर के हाथ से मेजबानी फिसल सकती है।
इस मामले में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा ने कहा कि वह जिले में नहीं हैं। स्टेडियम के लिपिक वीरेंद्र ने बताया कि उपकरणों की कमी को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे पास मुरादाबाद मंडल का भी चार्ज है। वहां से भी उपकरण ले सकते हैं। इधर, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने कहा कि उपकरणों की व्यवस्था होने पर ही प्रतियोगिता संभव है, अन्यथा कुछ कह नहीं सकते। एथलेटिक्स की कोच दयावती ने बताया कि वह पत्र भेजकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी से उपकरणों की मांग करेंगी। संवाद
विज्ञापन
शहर में होंगी बैडमिंटन की दो प्रतियोगिताएं
यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 24 से 26 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित इनडोर हॉल में अंडर-13 योनेक्स सनराइज यूपी स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसकी प्राइजमनी एक लाख रुपये रखी गई है। प्रदेश के हर जिले से आठ-आठ खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। चार एकल और दो युगल मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की रैंकिंग की जाएगी। इसके बाद नौ से 11 जनवरी 2026 तक योनेक्स सनराइज द्वितीय यूपी स्टेट मास्टर मेजर बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी भी बरेली को मिली है।