फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Track broke near Aigwan on Bareilly-Lucknow railway line, 12 trains affected

Bareilly News: बरेली-लखनऊ रेलखंड पर ऐगवां के पास पटरी चटकी, 12 गाड़ियां प्रभावित

Thu, 14 Aug 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Track broke near Aigwan on Bareilly-Lucknow railway line, 12 trains affected
बरेली। बरेली-लखनऊ रेलखंड पर बुधवार सुबह ऐगवां के पास रेल पटरी चटकने के कारण लखनऊ की ओर से आने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ गाड़ियों को रोजा के पास एक घंटे तक रोकना पड़ा। रेल पटरी को दुरुस्त करने में तीन घंटे का समय लगा। इसकेे बाद गाड़ियों को अधिकतम 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के कॉशन के साथ पास किया गया।
विज्ञापन

रेल पटरियों पर मरम्मत समेत अन्य इंजीनियरिंग कार्य को लेकर पिछले सप्ताह बरेली-शाहजहांपुर-रोजा रेलखंड पर ब्लॉक लिया गया था। दिल्ली-बरेली-लखनऊ रेलखंड पर अगस्त माह में तीन अन्य ब्लॉक भी प्रस्तावित हैं। इससे पहले 18 से 20 अगस्त तक गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर मेगा ब्लॉक होना है। इस बीच बुधवार सुबह 7:30 बजे रोजा और पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के मध्य ऐगवां के पास ट्रैक मैन ने देखा की डाउन लाइन की पटरी में दरार है। उसने तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से शाहजहांपुर, बरेली, लखनऊ और मुरादाबाद के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया। लखनऊ की ओर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया। इस दौरान 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 14003 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12327 उपासना एक्सप्रेस, 14229 योग नगरी संगम एक्सप्रेस, 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस समेत 12 गाड़ियां प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी में दरार आने के कारण अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन लगा दिया गया है। ऐसे में बरेली होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा। लखनऊ-रोजा-शाहजहांपुर रेलखंड पर तीन अन्य स्थानों पर पहले से कॉशन हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि समय रहते पटरी को दुरुस्त कर दिया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण पटरियों में मामूली फ्रैक्चर आम बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed