फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Toy Guru' is awakening children's interest in science by making toys from junk

Bareilly News: कबाड़ से खिलौना बनाकर बच्चों की विज्ञान में दिलचस्पी जगा रहे 'खिलौना गुरु'

Mon, 22 May 2023 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
'Toy Guru' is awakening children's interest in science by making toys from junk
बरेली। शहर आलमगिरी गंज निवासी पद्मश्री से सम्मानित ''''खिलौना गुरु'''' के नाम से मशहूर अरविंद गुप्ता बच्चों में विज्ञान के प्रति खिलौने से दिलचस्पी जगा रहे हैं। देशभर के अलग-अलग स्कूलों में बच्चों को कबाड़ से खिलौने बनाना सिखा रहे हैं। उनके खिलौने विज्ञान की जटिल भाषा को आसान शब्दों में समझाते हैं। वह अब तक देश के करीब दो हजार विद्यालयों में बच्चों को सिखा चुके हैं।
विज्ञापन

अरविंद गुप्ता इस समय बरेली आए हुए हैं और स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को खिलौने बनाकर पढ़ाई के मजेदार तरीके सिखा रहे हैं। शुक्रवार को वह कांधरपुर के प्राइमरी विद्यालय में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कबाड़ से, मिट्टी के मटके से व अन्य तरीकों से खिलौने बनाने सिखाए। इसी से विज्ञान की पढ़ाई का महत्व भी उन्हें समझाया। प्रधानाध्यापक शबीना परवीन से कहा कि वह भी इस तरह के नए प्रयोग के साथ बच्चों को पढ़ाएं तो बेहतर होगा। सोमवार को वह अल्मा मातेर स्कूल में पहुंचेंगे और यहां बच्चों को सिखाएंगे। बता दें कि अरविंद गुप्ता ने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना पूरा जीवन शिक्षा क्षेत्र को समर्पित कर दिया। फिलहाल वह पुणे के चिल्ड्रेन साइंस सेंटर चलाते में बच्चों को खिलौने बनाना सीखाते हैं और इसके जरिए बच्चों को विज्ञान और गणित पढ़ाते हैं।
विज्ञापन

वह कहते हैं कि फिलहाल तीन दिनों के लिए बरेली आया था और जहां से भी उन्हें बुलाया गया, वह बच्चों को सिखाने पहुंच गए। कहते हैं कि एक बात का मलाल जरूर है कि जितना उन्होंने सोचा उतना वह अपने इस शहर के लिए नहीं कर पाए। आगे जितने अधिक मौके मिलेंगे अपने शहर के लिए जरूर करेंगे। अधिक से अधिक बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे और वह चाहते हैं कि जिले के शिक्षक इस तरह के नए प्रयोगों से बच्चों से पढ़ाई कराएं ताकि वह अधिक दिलचस्पी के साथ विषयों को समझे और पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed