{"_id":"68498a4696ef50dcf7022cd9","slug":"took-wife-to-saudi-arabia-and-harassed-her-fir-lodged-against-11-people-including-husband-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी को सऊदी अरब ले जाकर किया उत्पीड़न, मांगे 50 लाख रुपये, पति समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी को सऊदी अरब ले जाकर किया उत्पीड़न, मांगे 50 लाख रुपये, पति समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट
Wed, 11 Jun 2025 07:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Jun 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में निकाह के एक साल बाद ही ससुरालीजन दहेज में 50 लाख रुपये और फार्च्यूनर गाड़ी की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पति साथ सऊदी अरब ले गया तो वहां भी उत्पीड़न किया। वह किसी तरह भारत लौटी। अब विवाहिता ने किला थाने में पति और सास-ससुर समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना किला के आनंद विहार निवासी निदा आरिफ ने बताया कि पिता मोहम्मद आसिफ ने उनकी शादी फरवरी 2024 में इज्जतनगर थाने के पीर बहोड़ा निवासी यूनुस के साथ की थी। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए। कार खरीदने के लिए रुपये भी दिए, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली 50 लाख रुपये और फार्च्यूनर गाड़ी की की मांग करने लगे। मार्च 2024 में पति उसको सऊदी अरब ले गया। वहां भी उसको प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
नवंबर 2024 में वह सऊदी अरब से वापस लौटी। अप्रैल 2025 में उसे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। ससुरालियों ने कोई मदद नहीं की। पति ने तीन तलाक की धमकी दी। पीड़िता ने पति मोहम्मद यूनूस, ससुर, मोहम्मद नबी, सास हसन बानो, आरिफ, नदीम, हनीन समेत हुस्न आरा, मोबीन खान, फरहा, शमा, अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन