{"_id":"649e74c03489a9a46b05ecb8","slug":"tomato-price-crosses-rs-150-per-kg-in-bareilly-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price: बरेली में टमाटर की कीमत 150 रुपये के पार, अन्य सब्जियां पर भी हावी हुई महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price: बरेली में टमाटर की कीमत 150 रुपये के पार, अन्य सब्जियां पर भी हावी हुई महंगाई
Fri, 30 Jun 2023 11:53 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:53 AM IST
सार
बरेली में टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। दो दिन मंडी बंद होने से बृहस्पतिवार को टमाटर के भाव 150 रुपये के पार पहुंच गए। अन्य सब्जियों की कीमत में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
टमाटर हुआ महंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद फसल खराब होने के चलते कई सब्जियों के दाम पहले से ही बढ़े थे। अब दो दिन मंडी बंद होने से दाम आसमान छूने लगे हैं। दो दिन पहले 100 रुपये किलो बिक रहा टमाटर बृहस्पतिवार को 150 के पार पहुंच गया। अन्य सब्जी भी महंगी हो गईं।
विज्ञापन
बकरीद और माह का आखिरी दिन होने की वजह से 29 और 30 जून को मंडी बंद किए जाने की घोषणा की थी। बावजूद इसके चार-पांच आढ़ती कारोबार के लिए पहुंचे थे। इधर, फुटकर दुकानदार भोर में ही मंडी पहुंचे थे। उन्हें मंडी से 120-130 रुपये प्रति किलो के भाव से टमाटर खरीदना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- देशभर में लागू होगा अन्नपूर्णा मॉडल: बरेली की तर्ज पर बनेंगी राशन की दुकानें; लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
विज्ञापन
अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े
महंगे दाम पर खरीदने की वजह से मुनाफे का मौका भुनाने के लिए सब्जी विक्रेताओं ने दाम बढ़ा दिए। मंडी से बाजार में पहुंचते ही टमाटर के भाव 150-160 रुपये जा पहुंचे। इसी तरह अन्य सब्जियों के दाम में भी करीब 10 से 20 रुपये तक बढ़त रही।
वेजिटेबल फ्रूट ट्रेडर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शुजा उर रहमान ने बताया कि मंडी शुक्रवार को भी बंद रहेगी। ऐसे में सब्जियों के दाम और बढ़ने की आशंका है। दो दिन बाद मंडी खुलेगी और बारिश नहीं होगी तो आपूर्ति सुचारू होने पर दाम में कुछ कमी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ