फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toll workers beat up for protesting against closing the road

Bareilly News: रास्ता बंद करने का विरोध करने पर टोल कर्मियों ने पीटा

Mon, 04 Sep 2023 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Toll workers beat up for protesting against closing the road
फरीदपुर। नौगवां गांव के लिए जाने वाले रास्ते को बंद करने का विरोध करने पर टोल कर्मचारियों ने विहिप कार्यकर्ता और उसकी पत्नी की पिटाई लगा दी। सीओ के आदेश पर मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी टोल प्लाजा संचालित करने वाली कंपनी के कर्मचारी हैं। मामले में टोलकर्मी ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले नेतराम ने बताया कि वह विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हुए हैं। टोल प्लाजा के पास ही वह चाय का ठेला लगाते हैं। गांव जाने वाले रास्ते पर टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी की ओर से बेरिकेडिंग कर दी गई है। यहां कर्मचारी भी तैनात हैं। तीन दिन पहले वह ठेला लेकर गांव जा रहे थे। यहां तैनात कर्मचारियों ने बेरिकेडिंग नहीं हटाई। जब उन्होंने उसे खुद हटाने का प्रयास किया तो बैरियर गिर गया। इससे गुस्साए आरोपियों ने उनकी पिटाई लगा दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। उन्होंने इसकी तहरीर भी पुलिस को दी।
विज्ञापन


रविवार को वह पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। आरोपी इश्हाक और जाकिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे बचाया। मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि आरोपी धर्मस्थल पर तेज आवाजा में लाउडस्पीकर बजाते थे। शिकायत कर इसे बंद करा दिया। इसके बाद से आरोपी कार्यकर्ताओं से रंजिश रखते हैं। वहीं, टोलकर्मी जाकिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नेतराम ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। उन्होंने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरिकेडिंग हटाने की मांग

मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा ने बताया कि टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी ने गांव के आम रास्ते को नियमविरुद्ध तरीके से बंद किया है। इस रास्ते को खोला जाना चाहिए। कहा कि वह मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।

--
शिकायतकर्ता ने हाईवे पर अतिक्रमण किया था। तीन दिन से वह टोल प्लाजा पर उत्पात कर रहा था। तीन दिन पहले मैंने पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीडब्ल्यूडी की अनुमति पर ही नौगवां गांव के रास्ते पर बेरिकेडिंग की गई है। संजीव गुप्ता, टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed