Toll Tax: अगले महीने से बरेली-लखनऊ हाईवे के फरीदपुर टोल पर देना पड़ेगा टैक्स, जानिए प्रस्तावित दरें
बरेली के फरीदपुर में अगले महीने से टोल टैक्स देना पड़ेगा। टैक्स की दरें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तय कर दी हैं। टैक्स वसूलने के सिस्टम को तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है।
विस्तार
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बरेली डिवीजन के अंतर्गत बरेली-लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर में टोल प्लाजा बनाया गया है। प्लाजा पर कार से 100 रुपये टैक्स लिए जाने का प्रस्ताव है। अन्य वाहनों के लिए भी टोल तय कर दिया गया है, लेकिन प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कहना है कि एक दिन में इस मार्ग पर 25 हजार वाहन गुजरते हैं।
ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रानिक टोल डिपॉजिट सिस्टम और कुछ साइन बोर्ड लगाने का काम शेष है। इसकी वजह से थोड़ी देरी हुई है वैसे तो पहली अप्रैल से यहां पर भी टोल वसूला जाना था। फिलहाल 65 किलोमीटर मार्ग का टोल लिया जाएगा। भविष्य में रोजा बाईपास इस मार्ग में जुड़ जाएगा, तब पांच किलोमीटर का टोल और देना पड़ेगा।
फरीदपुर टोल के लिए प्रस्तावित दरें
- कार/ वैन- 100
- लाइट कामर्शियल व्हीकल- 160
- दो एक्सल वाले ट्रक व बस- 340
- तीन एक्सल वाले कामर्शियल वाहन- 370
- चार से छह एक्सल तक के बड़े वाहन- 530
- सात एक्सल और उसे बड़े वाहन 645
(फरीदपुर टोल से एक बार गुजरने का होगा यह टोल टैक्स)
अशरफ को हत्या होने का डर: बोला- दो सप्ताह में निपटा दिया जाऊंगा, प्रयागराज में एक अधिकारी ने दी धमकी
13 वर्ष बाद भी हाईवे का काम अधूरा
बरेली-सीतापुर हाईवे बनने का काम 2010-11 में शुरू हुआ था। तीन बार टेंडर निरस्त हुए और नई कंपनियां आईं। परियोजना की लागत 1900 करोड़ से बढ़कर 2700 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बावजूद 2023 तक काम पूरा नहीं हुआ। ओवरब्रिज अधूरे हैं। आने वाले दिनों में इन्हें पूरा कराया जाएगा, लेकिन जो काम अधूरे हैं, उनको छोड़कर उस पर टोल लगाया जा रहा है, जिसका काम पूरा हो चुका है।