फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Told about threat to life from husband and his girlfriend, report

Bareilly News: पति व उसकी प्रेमिका से बताया जान का खतरा, रिपोर्ट

Fri, 20 Jun 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Told about threat to life from husband and his girlfriend, report
आंवला। बुधवार को पति की प्रेमिका व पत्नी के बीच रामनगर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पत्नी नेहा शर्मा ने बताया कि नौ साल पहले उसकी शादी नगर पालिका गेट के सामने रहने वाले युवक से हुई थी। पति बदायूं जनपद के एक गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उसकी दो बेटियां भी हैं। रामनगर रोड पर एक रिसॉर्ट के समीप बने दूसरे मकान में विद्यार्थियों को कोचिंग पढ़ाते हैं। तीन साल पहले उन्हें जानकारी हुई कि कोचिंग आने वाली छात्रा से पति का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई।

नेहा ने बताया कि बुधवार को जब वह एक रेस्टोरेंट में अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई तो वहां उसे पति की प्रेमिका मिली तो उसने उससे उसका परिवार बर्बाद न करने की गुजारिश की। इस पर पति की प्रेमिका भड़क गई और पर्स से मिर्ची स्प्रे डालकर हमला कर दिया। पीड़िता ने पति व उसकी प्रेमिका से खुद की जान का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति प्रवीण शर्मा, उसकी प्रेमिका आकांक्षा यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed