फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toilet scandal and former principal secretary Sue

शौचालय घपले में पूर्व प्रधान और सचिव पर मुकदमा

Fri, 15 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 15 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
निर्मल भारत अभियान के तहत गरीब परिवारों में बनने को आए शौचालयों के निर्माण के पैसे के दुरुपयोग के मामले में सपा नेता और मेहतरपुर के पूर्व ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह यादव तथा ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ आखिरकार मुकदमा दर्ज हो गया। भुता थाना पुलिस ने डीपीआरओ की तहरीर पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे के आदेश डीएम ने दिए थे लेकिन थाना पुलिस टालमटोल कर रही थी लेकिन एसएसपी के कड़े रुख के बाद थाना प्रभारी को डीपीआरओ कार्यालय से तहरीर मंगाकर रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच मेहतरपुर गांव निवासी आलोक यादव की शिकायत पर की गई थी। डीएम ने जांच के आदेश दिए थे और डीपीआरओ और सहायक डीपीआरओ वीके सिंह ने जांच की थी। जांच में पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को पैसा लेने के बाद भी शौचालयों का निर्माण न कराने के लिए दोषी पाया गया था। छह महीने पहले जांच पूरी होने के बाद तत्कालीन डीपीआरओ टीसी पांडेय ने भुता थाने में एफआईआर के लिए तहरीर भिजवाई थी। आरोप है कि थाना पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सूचना अधिकार अधिनियम में डीपीआरओ से इस मामले की जांच रिपोर्ट और एफआईआर के लिए लिखी गई तहरीर की कापी ली। डीएम से मिलकर एफआईआर दर्ज न होने की शिकायत दर्ज कराई तो डीएम गौरव दयाल ने थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए लेकिन फिर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और कह दिया कि जांच कराएंगे फिर रिपोर्ट दर्ज करने पर निर्णय लेंगे। इसके बाद शिकायतकर्ता एसएसपी से मिले। एसएसपी ने थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए तो जाकर अब रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
विज्ञापन


यह था मामला
भुता ब्लाक के मेहतरपुर करोड़ गांव में पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह यादव के कार्यकाल में वित्तीय वर्ष 2007-08 में रोशन लाल, रामादेवी, इन्द्रपाल, श्रीपाल, ज्वाला प्रसाद, लालता प्रसाद, ओमप्रकाश, गुलफाम सिंह और महावीर समेत 20 पात्रों के शौचालयों का तीस हजार रुपया और फतेहपुर मजरा में दो शौचालयोें के निर्माण का पैसा निकाला गया लेकिन शौचालयों का निर्माण नहीं कराया। जांच में 50 हजार रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई। वहीं, पूर्व प्रधान ओमपाल सिंह यादव का कहना है कि शिकायतकर्ता आलोक यादव के पिता श्याम सिंह यादव भी गांव के प्रधान रहे। उनके खिलाफ उन्होंने वर्ष 2013 में मिडडे मील वितरण की शिकायत की थी। इसकी जांच के बाद सचिव कुलदीप पांडेय को जेल जाना पड़ा और प्रधान के घर की कुर्की हुई। इसकी रंजिश में आलोक ने झूठी शिकायत की और राजनीतिक दबाव के कारण निष्पक्ष जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed