फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today will be sunny, cloudy again from tomorrow

आज खिलेगी धूप, कल से फिर छाएंगे बादल

Fri, 08 May 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Today will be sunny, cloudy again from tomorrow
demo pic - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक तेज हवा के साथ बारिश की जताई है आशंका

विज्ञापन
बरेली। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला, तेज हवाएं चलीं और करीब 20 एमएम बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले गिरने की सूचना भी है। बारिश और ओले गिरने से फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से नई फसल के खराब होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को दिनभर शांत रहे मौसम का मिजाज आधी रात को तूफानी हो गया। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने कई इलाकों की बिजली गुल कर दी तो कहीं, तेज हवाओं ने कई स्थानों पर होर्डिग और बैनर तक उड़ा दिए। तेज बारिश के चलते खेतों में कटाई के लिए रखी गेहूं की फसल और मौसमी सब्जियों को काफी नुकसान हुआ। खेतों में खड़ी फसल लेट गई, कटी फसल पूरी तरह भीग गई। आम को भी भारी नुकसान हुआ है। देर रात हुई बारिश के बाद गुरुवार को आसमान साफ होने से तेज धूप खिली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए चक्रवात के चलते नम हवाओं का प्रवाह मैदानी भागों में बढ़ गया है। इसके साथ पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से देर रात आंधी और बारिश हुई। बताया कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन शनिवार को फिर विक्षोभ हावी होगा। रविवार और सोमवार को भी तेज बारिश की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed