{"_id":"613904ac8ebc3e7f4a0952dd","slug":"today-the-last-chance-for-admission-applications-will-be-submitted-in-the-seminar-room-bareilly-news-bly458906613","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए आज आखिरी मौका, सेमिनार कक्ष में जमा होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए आज आखिरी मौका, सेमिनार कक्ष में जमा होंगे आवेदन
विज्ञापन
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो)
- फोटो : Wiki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज प्रवेश समिति ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बरेली कॉलेज प्रवेश समिति की ओर से नोटिस जारी कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ मेरिट के ऐसे विद्यार्थी जो किन्हीं वजहों से प्रवेश नहीं ले सके, उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर बारह बजे तक का मौका दिया गया है। ये विद्यार्थी कॉलेज के सेमिनार कक्ष में आवेदन जमा कर सकते हैं।
बरेली कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को पांचवीं मेरिट जारी की जानी थी, लेकिन छात्रों के हित को देखते हुए सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण कराया गया। साथ ही, उन विद्यार्थियों को मौका देने का निर्णय लिया गया, जो किन्हीं कारणों के चलते मेरिट इंडेक्स में शामिल होने के बावजूद प्रवेश नहीं ले सके हैं। ये विद्यार्थी बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक ही आवेदन कर सकें गे। उन्हें अपना आवेदन कॉलेज के सेमिनार कक्ष में जमा करना होगा। इसके बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा। आवेदन करने वालों को मेरिट इंडेक्स के तहत ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
डॉ. सिंह ने बताया कि पहली मेरिट से अब तक चार मेरिट इंडेक्स जारी हो चुकी हैं। दोपहर बारह बजे तक आवेदन के सापेक्ष सीटें निर्धारित कर अतिरिक्त रिक्त सीटों को देखते हुए पांचवी मेरिट इंडेक्स जारी कर दी जाएगी। सभी विद्यार्थियों को चार सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ फीस जमा करनी होगी।