{"_id":"600731ae8ebc3e2f2679d700","slug":"today-sp-state-president-will-give-a-source-to-the-workers-in-the-workshop-bareilly-news-bly434290680","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज वर्कशाप में सपा प्रदेश अध्यक्ष देंगे कार्यकर्ताओं को सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वर्कशाप में सपा प्रदेश अध्यक्ष देंगे कार्यकर्ताओं को सूत्र
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेश उत्तम और दो एमएलसी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित हवेली मैरिज लॉन में बुधवार से सपा की मंडलीय वर्कशॉप शुरू होगी। पहले दिन सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी सुनील सिंह यादव व आनंद भदौरिया कार्यकर्ताओं को सूत्र देंगे। ये तीनों नेता मंगलवार शाम सर्किट हाउस पहुंच गए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।
वर्कशॉप के अगले दिन 21 जनवरी को अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन और आचरण का पाठ पढ़ाएंगे। सपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि बुधवार को होने वाली वर्कशॉप में मंडल की 25 विधानसभाओं से करीब ढाई हजार सपाइयों के जुटने की संभावना है। इतने ही सपाइयों को कार्ड जारी किए गए हैं। सिर्फ वही सपाई वर्कशॉप में प्रवेश पा सकेंगे जिनका कार्ड जारी हुआ है। बताया कि शहर के करीब दस बरातघर बुक कराए गए है और करीब इतने ही होटल बुक हुए हैं। हालांकि सपा जिला संगठन की ओर से अभी तक इस वर्कशॉप पर कोई बयान जारी नहीं किया जा रहा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी सर्किट हाउस में पत्रकारों से दूरी बनाए रखी।

फिर स्वागत की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
जिस वर्कशॉप में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाना है, ठीक उससे पहले अनुशासनहीनता भी नजर आने लगी है। एक तरफ सपा में गुटबाजी दिख रही है तो दूसरी ओर बरेली पहुंचने से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का फरीदपुर में स्वागत कार्यक्रम किया गया और उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इससे पहले एमएलसी के स्वागत के फोटो वायरल हो चुके हैं।
विज्ञापन