फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today CM will gift projects worth Rs 3,405 crore to the city

Bareilly News: आज शहर को 3,405 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम

Wed, 10 Jan 2024 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Today CM will gift projects worth Rs 3,405 crore to the city
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शहर में होंगे। इस दौरान वह शहरवासियों को 3,405 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 2,700 करोड़ की 57 परियोजनाओं का शिलान्यास और 705 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीएम शहर की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मंगलवार देर रात तक इसकी तैयारियां होती रहीं। अफसर अपने-अपने विभागों का आंकड़ा जुटाते रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का सुरक्षा दस्ता मंगलवार सुबह ही बरेली पहुंच गया। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय विमान से उड़ान भरकर 10.55 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। सुबह 11.20 बजे हेलिकॉप्टर से शाहजहांपुर के ढकिया परवेजपुर रवाना होंगे। ददरौल विधायक स्व. मानवेंद्र सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। दोपहर 12.15 बजे बरेली पहुंचेंगे। 12.30 बजे रामगंगा नगर की रामायण वाटिका में हनुमान मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1.15 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 30 मिनट विश्राम कर मुख्यमंत्री 1.45 बजे बरेली क्लब मैदान पहुंचकर विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व जनसभा करेंगे। इसके बाद अपराह्न 2.50 बजे वह विकास भवन पहुंचेंगे। अपराह्न 3.20 से 4.50 बजे तक विकास भवन सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। शाम पांच बजे त्रिशूल एयरबेस पहुंचकर वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रोटोकॉल के तहत जिला अस्पताल, मिशन हॉस्पिटल और रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाए गए हैं। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के शहर पहुंचने से लेकर उनकी वापसी तक डॉक्टर, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ मुस्तैद रहेंगे। ब्लड बैंकों में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप के रक्त को सुरक्षित रखा है। एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी।


कानून व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा के साथ मंडलीय बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री देखेंगे। जनसुनवाई पोर्टल पर विभागों की स्थिति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल भी जानेंगे। लिहाजा, मंगलवार को दिन भर संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटे रहे। जिन विभागों की प्रगति ठीक नहीं मिली, उन पर कार्रवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed