फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Today and tomorrow BJP will organize school for councilors

Bareilly News: आज और कल भाजपा लगाएगी पार्षदों की पाठशाला

Mon, 04 Sep 2023 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow BJP will organize school for councilors
बरेली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल तो भाजपा पहले ही एक महीने के कार्यक्रम कराकर फूंक चुकी है। अब उसी कड़ी में पार्षदों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। सोमवार और मंगलवार को पीलीभीत बाइपास स्थित एक बरातघर में अलग अलग सत्र में कार्यशालाएं चलेंगी। पहले सत्र का उद्घाटन दोपहर एक बजे सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। रविवार की देर रात वे सर्किट हाउस पहुंचे गए।
विज्ञापन

पार्षदों के प्रशिक्षण शिविर में बरेली, शाहजहांपुर और अलीगढ़ के पार्षद हिस्सा लेंगे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले से पार्टी की नीतियां और सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचें इसके लिए पार्षदों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पार्षदों को बताया जाएगा कि कार्यकाल में जो कार्य गिनाए हैं उन्हें वह घर-घर कैसे पहुंचाएं। जनता सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे ले। प्रशिक्षण से जाने के बाद पार्षदों ने क्या किया इसकी रिपोर्ट भी मांगी जाएगी। रविवार को पूरे दिन महानगर की टीम इसकी तैयारियां करती रही। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी व कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई और बड़े नेता इस प्रशिक्षण में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed