फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   To ensure that stray animals do not create any disturbance, election officer gave instructions to EO to catch them.

Bareilly News: कहीं खलल न डाल दें छुट्टा पशु, निर्वाचन अधिकारी ने ईओ को दिए पकड़वाने के निर्देश

Mon, 05 Feb 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
To ensure that stray animals do not create any disturbance, election officer gave instructions to EO to catch them.
मंडी समिति परिसर में घूमते छुटृटा पशु ।
पीलीभीत। मंडी समिति में आवारा पशु अब व्यापारियों के अलावा वहां आने वाले किसानों के लिए भी परेशानी का कारण बन गए हैं। इसको लेकर वर्ष 2022 से लगातार सचिव की ओर से पत्राचार किया जा रहा है, बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब सचिव के पत्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईओ नगरपालिका को पशुओं को पकड़ने के लिए कहा है। निर्देश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी भी मंडी समिति में होती है। ऐसे में कहीं पशु खलल न डाल दें।
विज्ञापन

नगर पंचायत नौगवां पकड़िया और नगर पालिका परिषद पीलीभीत में घूमने वाले छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में शहर क्षेत्र में जहां छुट्टा पशुओं का जमावड़ा रहता है तो वहीं मंडी समिति में भी काफी संख्या में छुट्टा पशु विचरण करते रहते हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति में इनकी मौजूदगी से व्यापारियों के साथ ही वहां आने वाले किसानों को नुकसान होता है। आए दिन पशुओं की आपसी भिड़ंत में कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। मंडी समिति में मौजूद पशुओं को पकड़ने के लिए मंडी समिति की ओर से जिलाधिकारी को पहले 29 जनवरी 2022 को पत्र भेजा गया था। इसके बाद 31 जनवरी 2022, 17 जुलाई 2022, 17 अक्टूबर 2022, 1 नवंबर 2022, 15 नवंबर 2022,18 जनवरी 2023,6 अप्रैल 2023 को पत्र दिया गया था। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब मंडी समिति के पत्रों पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। इसको लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को मंडी समिति में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी पत्र में कहा गया है की मंडी समिति में घूम रहे पशुओं से जनमानस को परेशानी हो रही है। साथ ही लोक सामान्य निर्वाचन की समस्त तैयारी भी मंडी समिति से होती हैं। ऐसे में छुट्टा पशु खलल भी पैदा कर सकते हैं। उन्हें पकड़ना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने जल्द ही मंडी स्थल से आवारा पशुओं को पकड़कर मंडी के बाहर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed