{"_id":"6a19f35336e0725ecf066d73","slug":"title-match-of-under-17-girls-football-tournament-today-bareilly-news-c-4-bly1053-894429-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबला आज
Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) बरेली कैंट के फुटबॉल ग्राउंड में सेंट्रल कमांड की ओर से आयोजित इंटर क्लस्टर अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट में एपीएस दानापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। प्रतियोगिता में सेंट्रल कमांड के चार प्रमुख क्लस्टरों एपीएस एसपी मार्ग लखनऊ, एपीएस नेहरू रोड लखनऊ, एपीएस रुड़की और एपीएस दानापुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
सुबह सात बजे शुरू हुए पहले राउंड के बेहद रोमांचक मुकाबले में एपीएस एसपी मार्ग लखनऊ और एपीएस नेहरू रोड लखनऊ की टीमें आमने-सामने थीं। मैच में दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे राउंड में एपीएस रुड़की और एपीएस दानापुर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।
दो घंटे तक चले इस कड़े मुकाबले में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर लगातार दबाव बनाए रखा। अंत में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एपीएस दानापुर ने एपीएस रुड़की को 2-0 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
शनिवार को एपीएस एसपी मार्ग लखनऊ व रुड़की के बीच मैच होगा। इसकी विजेता टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में शाम को दानापुर की टीम से भिड़ेगी। इससे पहले शुक्रवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय एसओ-टू चेयरमैन (यूबी एरिया सिग्नल ब्रांच) लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश कुमार शर्मा ने किया।