फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Tiranga Yatras' (Tricolour processions) were taken out across the district; students and youth participated, boosting the enthusiasm.

Bareilly News: जनपद में जगह-जगह निकाली गई तिरंगा यात्रा, विद्यार्थी, युवा ने शामिल होकर बढ़ाया उत्साह

Wed, 12 Aug 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 12 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
'Tiranga Yatras' (Tricolour processions) were taken out across the district; students and youth participated, boosting the enthusiasm.
बहेड़ी/सिरौली/भुता/फरीदपुर/फतेहगंज पूर्वी/शेरगढ़/आंवला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न इलाकों में बुधवार को तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा बच्चे, युवा और महिला-पुरुष सभी ने उत्साह के साथ शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के नारों से माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
विज्ञापन

बहेड़ी में साईं सुधा वाटिका से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक पर इसका समापन हुआ। रास्ते में देशभक्ति के नारों ने माहौल में उत्साह भर दिया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने किया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेंद्र कुर्मी, अतुल गर्ग, हरवंश गुप्ता, दीपक गुप्ता, अजय जायसवाल, जितेंद्र सक्सेना आदि शामिल हुए। गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली गई। प्राचार्य प्रो. हरिकेश सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रवींद्र गंगवार, डॉ. शरद मोहन शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा व विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

सिरौली में हरिबाबा धाम से तिरंगा यात्रा शुरू होकर कॉलेज मार्केट, सराय, मेन बाजार, साहूकारा, मोहल्ला घेर मार्केट, आंवला चौराहा होते हुए गांधी पार्क पर संपन्न हुई। यात्रा में राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और नगर पंचायत के स्टाफ ने देशभक्ति के नारे लगाए। समापन कार्यक्रम में अवनीश मौर्य, यशु गुप्ता, रामप्रकाश रस्तोगी, सुरेश पांडे, प्रमोद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापार मंडल के सदस्य, विद्यार्थी समेत कस्बावासी शामिल हुए। एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने सनातन सत्संग भवन से तिरंगा यात्रा शुरू कराई। यह प्रमुख मार्गों से होती हुई सीएएस इंटर कॉलेज के गेट पर संपन्न हुई। रजऊ में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। भुता में प्रीति फिलिंग स्टेशन से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए थाने पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई। यात्राओं में शामिल समिति अध्यक्ष प्रदीप सिंह, ईशान ग्वाल, छत्रपाल सिंह, भाजपा नेता छत्रपाल दिवाकर, निशांत सिन्हा, गया प्रसाद गंगवार, महेंद्र देव सिंह, ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल, संजय चौहान, अमिताभ सिंह, विनोद राठौड़ आदि ने भारत माता की जय के नारे लगाए। लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। फतेहगंजू पूर्वी के आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। प्रधानाचार्य मोइनुद्दीन ने स्कूल से यात्रा को रवाना किया, जो हाईवे पर संपन्न हुई।
शेरगढ़ में ब्लॉक कार्यालय से एक किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइपास तिराहे पर समाप्त हुई। रैली में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, एडीओ पंचायत राजीव शर्मा, अरुण कुमार, डॉ. हरिनंदन प्रसाद, अनिल गंगवार आदि शामिल हुए। लोगों ने पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। आंवला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेहटाजुनु से तिरंगा यात्रा निकाली। यह वीरपुरा गोटिया, वीरपुरा, उरला, शाहाबाद, देवी, बदायूं रोड होते हुए जगदीशजी पार्क, महाराणा प्रताप चौराहा पुरैना पर समाप्त हुई। इसमें जनता उत्साह के साथ शामिल हुई।

राष्ट्रगान से हुआ यात्रा का समापन ----------------------- मीरगंज/बिशारतगंज/अलीगंज/क्योलड़िया। मीरगंज में मढ़ी सत्याना से शुरू हुई यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। यात्रा में शामिल विधायक डॉ. डीसी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, धनेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ अल्फू बाबू, एसडीएम निधि शुक्ला, तहसीलदार आशीष कुमार, विद्यार्थी आदि हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे के साथ बढ़ते रहे। ब्लॉक परिसर पहुंचने पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान के बाद यात्रा का समापन हुआ। बिशारतगंज में बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास बाबा मुरली दास की मढ़ी से शुरू हुई यात्रा दुर्गा मंदिर, स्टेशन तिराहा, तालकटोरा, पुराना बाजार होते हुए भारत माता मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कश्यप, जिला उपाध्यक्ष नानक रामसागर, कुलदीप मौर्य आदि शामिल हुए। मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय से शुरू होकर सिसौना, भीकमपुर, गैनी होते हुए अलीगंज में संपन्न हुई। इसमें सुजेंद्र सिंह, विनोद वर्मा, पकंज सिंह, मनु गुप्ता आदि शामिल हुए। ग्राम पंचायत जवेदा जवेदी में विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, शैलेंद्र गंगवार, भाजपा नेता नंदकिशोर श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed