{"_id":"6aaaf2544c49d76d1c0575ea","slug":"timetables-released-for-six-more-special-trains-via-bareilly-ticket-booking-has-started-bareilly-news-c-4-bly1015-968442-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली होकर छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, टिकट बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली होकर छह और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी, टिकट बुकिंग शुरू
Thu, 17 Sep 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने बुधवार को बरेली से होकर छह और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इन गाड़ियों का संचालन आनंद विहार-जोगबानी, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर और दिल्ली-सीतामढ़ी के बीच के बीच किया जाएगा। मंगलवार को भी 10 ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा चुकी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04008 आनंद विहार-जोगबनी साप्ताहिक आरक्षित ट्रेन 10 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद दोपहर 1:02 बजे बरेली आएगी और अगले दिन शाम पांच बजे जोगबनी पहुंचेगी। 04007 जोगबनी-आनंद विहार विशेष गाड़ी 11 अक्तूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से शाम 6:30 बजे चलने के बाद अगले दिन रात नौ बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन तड़के तीन बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष आरक्षित गाड़ी 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आनंद विहार से सुबह 9:15 बजे चलने के बाद दोपहर 1:32 बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार आरक्षित गाड़ी 14 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 10:54 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी साप्ताहिक आरक्षित गाड़ी 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दिल्ली से रात 23:05 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:15 बजे बरेली आएगी और रात 11:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली साप्ताहिक विशेष ट्रेन 17 अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से रात 12:0.45 बजे चलने के बाद अगले दिन अपराह्न 3:30 बजे बरेली आएगी और रात 8:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।