फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Timetable of eight special trains via Bareilly released

Railway News: नियमित ट्रेनों में नो रूम... बरेली होते हुए आठ विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी

Tue, 26 Aug 2025 05:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 05:46 AM IST
सार

दिवाली और छठ पूजा पर लोग घर जाने और फिर लौटने के लिए अभी से टिकट बुक करा रहे हैं। इसके चलते कई नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति हो गई है। ऐसे में रेलवे ने त्योहारों पर प्रस्तावित विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी करने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Timetable of eight special trains via Bareilly released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा का सिलसिला शुरू कर दिया है। सोमवार को बरेली होते हुए चार जोड़ी यानी आठ विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई। ट्रेनों में दो माह पहले बुकिंग की सुविधा होती है। 

विज्ञापन


इस बार 19 से 22 अक्तूबर तक दिवाली और छठपूजा 25 से 28 अक्तूबर तक छठ पूजा है। दोनों त्योहारों के लिए धड़ाधड़ टिकट बुकिंग के चलते बुकिंग खुलते ही नियमित गाड़ियां नो रूम हो रही हैं। ऐसे में रेलवे ने अभी से ही विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी करनी शुरू करने के साथ इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरेली होते हुए ये विशेष गाड़ियां
- 04608 अमृतसर-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 8:40 बजे अमृतसर से चलने के बाद शाम 7:30 बजे बरेली और सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 04607 छपरा-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे छपरा से चलने के बाद रात 1:05 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

- 04008 आनंद विहार-जोगबानी त्योहार विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलने के बाद दोपहर 1: 40 बजे बरेली आएगी और लखनऊ, राय बरेली, बाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजे जोगबानी पहुंचेगी।
- 04007 जोगबानी-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 22 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 6:30 बजे जोगबानी से चलने के बाद सोमवार रात 9:08 बजे बरेली आएगी और मंगलवार रात 2:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

- 04604 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी त्योहार विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 6:15 बजे 04604 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से चलने के बाद जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर, धुलियाना, अंबाला, सहारनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:48 बजे बरेली आएगी और लखनऊ, राय बरेली, प्रतापगढ़ होते हुए शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- 04603 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा त्योहार विशेष ट्रेन 23 दिसंतर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह पांच बजे वाराणसी से चलने के बाद दोपहर 2:27 बजे बरेली आएगी और अगले दिन तड़के छह बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।

- 04606 जम्मूतवी-बरौनी त्योहार विशेष ट्रेन 18 सितंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 6:20 बजे जम्मूतवी से चलने के बाद पठानकोट, जालंधर, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए शाम 7:34 बजे बरेली आएगी और सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, सहरसा होते हुए अगले दिन दोपहर एक बजे बरौनी पहुंचेगी।
- 04605 बरौनी-जम्मूतवी त्योहार विशेष ट्रेन 19 सितंबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम चार बजे बरौनी से चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:32 बजे बरेली आएगी और रात 10:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed