फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Time is over, work is incomplete, councillors get only assurances

Bareilly News: समय पूरा-काम अधूरा, पार्षदों को मिले सिर्फ आश्वासन

Sun, 28 Sep 2025 10:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:09 AM IST
विज्ञापन
Time is over, work is incomplete, councillors get only assurances
बरेली। नगर निगम की पिछली बैठक के फैसले धरातल पर नहीं उतर सके। पार्षदों का कहना है कि जिस तरह 25 अगस्त को हुई बैठक में आश्वासन दिया गया था, धरातल पर उस रफ्तार से काम नहीं हुए। अगली बैठक की तिथि (29 सितंबर) तय हो गई, पर पिछली बैठक के कई फैसलों पर अमल नहीं हो सका। न तो कुत्ते-बंदर पकड़ने के लिए जोनवार टेंडर हुए, न ही अतिक्रमण हटाया गया। पार्षदों ने एक बार फिर सिस्टम को सवालों के घेरे में लेने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

पिछली बैठक में वार्ड 19 के पार्षद आरब यादव ने नैनीताल रोड पर एयरफोर्स गेट के निकट सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू नहीं कराए जाने का मुद्दा उठाया था। उन्हें 15 दिन निर्माण प्रारंभ कराए जाने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। वार्ड छह के पार्षद छंगामल मौर्य ने पटेल चौक से चौपुला और ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया तक सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किग और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का आश्वासन मिला था, पर अब तक कब्जे बरकरार हैं।
विज्ञापन

पार्षद राजेश अग्रवाल ने प्रश्नकाल में जोनवार ऐसी संपत्तियों की सूची मांगी थी, जिनका कर एक लाख रुपये या उससे अधिक निर्धारित है। महापौर ने अधिकारियों को सात दिन में सूचना देने के लिए कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पार्षद सतीश कातिब ने कुत्तों, बंदरों और छुट्टा पशुओं से मुक्ति दिलाने का मुद्दा उठाया था। तब जोनवार कुत्ते-बंदर पकड़ने के लिए फर्मों के चयन के लिए सात दिनों में टेंडर निकालने के आदेश हुए थे। अब तक न तो टेंडर निकाले गए, न ही छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नकाल में पार्षद गौरव सक्सेना और शालिनी जौहरी ने छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया था। साथ ही, डेयरी वालों द्वारा नालियों में गोबर बहाने तथा दूध निकालने के बाद भैंस छोड़ने का मामला उठाया था। इनका भी समाधान नहीं हो सका।
सदन की बैठक के बाद ही कुत्ते और बंदर पकड़ने के लिए जोनवार टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अब शर्तें तय हुईं हैं। जल्दी ही टेंडर निकाल दिए जाएंगे। छुट्टा पशुओं के लिए भी अभियान चल रहा है। -डॉ. नैैन सिंह, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी

पार्षदों ने जो मुद्दे उठाए थे, उन पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगली बैठक को देखते हुए अनुपालन की रिपोर्ट मांगी गई है। बैठक में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी पार्षदों को दी जाएगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed